राशिफल 19 सितंबर 2025- इन राशियों को मिलेगी ब़डी खुशखबरी, जानें किसे मिलेगा लाभ और कौन रहे सतर्क

आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जो सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। शुक्रवार का दिन जहां कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र से लेकर पारिवारिक जीवन तक, जानिए आज का पूरा राशिफल� मेष राशि: आज आपको दिन भर सतर्क रहना होगा। चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में है, जिससे पारिवारिक विवाद की आशंका है। छाती में दर्द या कमजोरी जैसी शिकायत हो सकती है। कार्यस्थल पर काम में बाधा आ सकती है और यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। किसी भी विवाद से दूरी बनाकर रखें। वृषभ राशि: आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से सराहना मिलेगी और सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि, दोपहर के बाद मानसिक थकावट और पारिवारिक तनाव हो सकता है। मौन रहने और विवादों से बचने की सलाह दी जाती है। मिथुन राशि: चंद्रमा आपके दूसरे भाव में है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी बात को लेकर असंतोष रह सकता है। पारिवारिक विवाद और मानसिक चिंता हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा और मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। यात्रा शुभ हो सकती है। कर्क राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, अतः भावनाओं का प्रवाह अधिक रहेगा। छोटी यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। लेकिन दोपहर बाद मन अशांत हो सकता है। धन खर्च अधिक हो सकता है, माता-पिता से बहस से बचें। सिंह राशि: आज निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। चंद्रमा बारहवें भाव में है, जिससे खर्च बढ़ेगा। संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है, पर दोपहर बाद मित्रों के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर नया टारगेट मिल सकता है। कन्या राशि: चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है, जो लाभ के संकेत देता है। व्यापार में उन्नति और आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ मेल-मिलाप होगा, लेकिन दोपहर के बाद मन में उलझन और पारिवारिक भेदभाव उत्पन्न हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। तुला राशि: चंद्रमा दसवें भाव में स्थित है, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। संतान से भी प्रसन्नता मिलेगी। निवेश के लिए दिन शुभ है। वृश्चिक राशि: आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों और यात्राओं के योग हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और माता से विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। पूरे दिन मानसिक संतुलन और स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धनु राशि: चंद्रमा आठवें भाव में है, जिससे दिन की शुरुआत में मानसिक अशांति रह सकती है। आर्थिक संकट महसूस हो सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार आएगा और व्यापार में लाभ होगा। अचानक धन लाभ संभव है। मकर राशि: आज परिजनों के साथ यात्रा का योग है। सुबह आनंददायक रहेगी, पर दोपहर के बाद चिंता बढ़ सकती है। धन खर्च अधिक होगा और कुछ सरकारी अड़चनें भी आ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा, पर वाहन सावधानी से चलाएं। कुंभ राशि: आज का दिन सुख और शांति से बीतेगा। चंद्रमा छठे भाव में है, जो विरोधियों पर विजय दिलाएगा। व्यापार में लाभ और नई वस्तुओं की खरीदी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि: आज आप भावनात्मक रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर आकर्षित हो सकते हैं। किसी विवाद में न पड़ें और कोई नया काम आज न शुरू करें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा और व्यापारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2025 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team