24 जुलाई 2025 का राशिफल-मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

मेष राशि (Aries) पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते दिन भर भागदौड़ बनी रहेगी। किसी कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। तेल व तिलहन से जुड़े निवेश लाभकारी रहेंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। वृषभ राशि (Taurus) आपके विचार और कार्यों में सामंजस्य की कमी रह सकती है। पहले स्वयं को व्यवस्थित करें, तभी सफलता मिलेगी। छोटी सोच से बाहर निकलें। रोजगार से जुड़ी कोशिशों में सफलता मिल सकती है। पुराने आर्थिक मसले सुलझ सकते हैं। मिथुन राशि (Gemini) आपकी अपनी चिंता का असर दूसरों पर पड़ेगा। भावनाओं में बहने के बजाय संयम रखें। खर्चों में बढ़ोतरी तनाव ला सकती है। अकारण विवादों से दूरी बनाएं। किसी चोट या दुर्घटना का संकेत है। पढ़ाई-लिखाई में व्यवधान आ सकता है। कर्क राशि (Cancer) दिन अनुभव से भरा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, संयम बरतें। बकाया रकम वापस मिलने की संभावना है। नौकरी व करियर से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। गैरज़रूरी खर्चों से बचें। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। सिंह राशि (Leo) संगत और सोच दोनों को सुधारने की जरूरत है। खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। शारीरिक थकावट और हल्की अस्वस्थता रह सकती है। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कार्यशैली में सुधार होगा और लाभ मिलेगा। कन्या राशि (Virgo) सुबह के समय कामों में रुकावटें आ सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी के अवसर अनुकूल होंगे। आंखों से संबंधित परेशानी संभव है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। तुला राशि (Libra) संतान के विवाह संबंधी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें, सोच-समझकर कदम उठाएं। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। वाहन या मशीनरी से जुड़ी कोई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। किसी सामाजिक या पारिवारिक आयोजन की योजना बन सकती है। वृश्चिक राशि (Scorpio) जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है। घरेलू मुद्दे बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं। किसी शुभ कार्य की बाधा दूर होगी और लाभ के योग बनेंगे। राजनीतिक मामलों में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, विवादों से बचें। धनु राशि (Sagittarius) संतान की जिद को लेकर तनाव रह सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण पीछे रह सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में लाभ के योग हैं। मकर राशि (Capricorn) दूसरों की समस्याओं को समझें और यथासंभव मदद करें। गुस्से पर नियंत्रण नहीं रखने से मानसिक तनाव रहेगा। पिता से पुराना विवाद सुलझ सकता है। नया व्यापार शुरू करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। घर में किसी आयोजन की तैयारी संभव है। कुंभ राशि (Aquarius) कोई अप्रत्याशित सूचना मिल सकती है। मनचाही नौकरी पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। गुलाबी रंग के वस्त्र या वस्तुओं का उपयोग करने से काम में सफलता मिल सकती है। मीन राशि (Pisces) कारोबार में मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधानी रखें। समझदारी से कार्यों को संभालने पर लाभ होगा। घर और बाहर दोनों स्थानों पर आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। निवेश और नौकरी में लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0