12 सितंबर 2025 का राशिफल- मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों की किस्मत चमकेगी
Astrology Articles I Posted on 12-09-2025 ,05:50:15 I by:

आज शुक्रवार 12 सितंबर 2025 है और यह दिन मां वैभव लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। भरणी नक्षत्र और व्याघात योग के संयोग से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। धार्मिक मान्यता है कि इस विशेष योग में मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक और पारिवारिक स्थितियां बेहतर होती हैं।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का हाल�
मेष
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अनावश्यक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। नए अनुबंधों या सौदों के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी।
वृषभ
नए व्यवसायिक संपर्क बनने के योग हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता के साथ व्यवहार संयमित रखें।
मिथुन
आजीविका के नए साधन मिलेंगे। कलात्मक व रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि अचानक यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है।
कर्क
स्वास्थ्य में सुधार और समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। वाहन या घर पर खर्च बढ़ सकता है।
सिंह
पत्रकारिता या रचनात्मक क्षेत्र के लिए समय अनुकूल है। मित्रों के साथ नई योजनाओं पर चर्चा होगी। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सही अवसर है।
कन्या
व्यापार विस्तार की रूपरेखा बनेगी। पिता के साथ तालमेल सुधरेगा। भाइयों से मनमुटाव खत्म होगा और संतान की उन्नति के योग हैं।
तुला
व्यावसायिक सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। सामाजिक आयोजनों की योजना बनेगी लेकिन फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।
वृश्चिक
व्यापार विस्तार में किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायक होगा। यात्रा सुखद रहेगी, घरेलू समस्याएं दूर होंगी और न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु
संतान के करियर से संबंधित चर्चाएं होंगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। धन प्राप्ति के योग हैं, मकान-दुकान की मरम्मत पर भी व्यय हो सकता है।
मकर
घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। न्यायालय से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं और यात्रा के योग भी हैं।
कुंभ
बिना विचार किए कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन
किसी धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। निजी जीवन की परेशानियों से तनाव हो सकता है, फिर भी प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने की संभावना है।