11 सितंबर 2025 का राशिफल- तुला-वृश्चिक की किस्मत चमकेगी, आर्थिक लाभ के बन रहे योग

गुरुवार 11 सितंबर 2025 को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों का विशेष योग बन रहा है, जो कई राशियों को नई उम्मीद और अवसर देगा, तो कुछ को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है। मेष आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आर्थिक रूप से लाभ होगा। मित्रों व परिजनों से मुलाकात आनंद बढ़ाएगी। उपहार मिल सकते हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ सावधानी जरूरी है। मन चिंता से घिरा रहेगा, स्वास्थ्य नरम रह सकता है, विशेषकर आंखों में तकलीफ। परिजनों से मतभेद संभव हैं, खर्च बढ़ सकता है। नए काम की बजाय पुराने अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। मिथुन आज विभिन्न प्रकार के लाभ मिलेंगे। परिवार में शुभ समाचार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की कृपा मिलेगी। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। कर्क ऑफिस में वरिष्ठ आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामकाज आसानी से पूरे होंगे। हालांकि निवेश करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। सिंह उग्रता और क्रोध से बचें। वाद-विवाद से नुकसान हो सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए अपने प्रिय की भावनाओं को महत्व दें। कन्या आवेश और क्रोध की अधिकता रहेगी। खान-पान और वाणी पर संयम रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। खर्च बढ़ेगा। प्रेम जीवन में असंतुष्टि रह सकती है। तुला दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण खरीदने के योग हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वृश्चिक परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं। विरोधियों को पराजित करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर हैं, लेकिन अति उत्साह में काम न बिगाड़ें। धनु आज यात्रा से बचें। संतान की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। काम में सफलता पाने के लिए धैर्य रखें। दोपहर के बाद साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी। रोमांस के लिए समय अच्छा है। मकर दिन प्रतिकूल रह सकता है। मन में चिंता और शरीर में थकान का अनुभव होगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि की आशंका है। परिवार और सहकर्मियों से विवाद से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। कुंभ चिंताओं से राहत मिलेगी। मन में उत्साह रहेगा। भाई-बंधुओं से मेल-जोल बढ़ेगा। छोटी यात्रा या त्योहारी खरीदारी हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मीन आर्थिक आयोजन के लिए शुभ समय है। निवेश की योजना बना सकते हैं। घर-गाड़ी के कागजी काम में किस्मत साथ देगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। हालांकि जल्दबाजी में कोई काम न करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0