Astrology Articles I Posted on 01-10-2025 ,06:17:26 I by:
मेष
1 अक्टूबर का दिन आपके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सुबह से ही मन में बेचैनी बनी रहेगी और किसी कारणवश थकान महसूस हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलने में समय लग सकता है, जिससे आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। विरोधियों से विवाद में न पड़ें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि दोपहर के बाद हालात बेहतर होंगे और आप योजनाओं को सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे। व्यापार या नौकरी के सिलसिले में यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में थोड़ी असंतुष्टि बनी रह सकती है, लेकिन दिन के उत्तरार्ध में परिस्थिति अनुकूल होगी।
वृषभ
आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह दी जाती है। चंद्रमा के आठवें भाव में होने से आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी भी तरह के सरकारी या संवेदनशील मामलों में फंसने से बचें। आज कोई नया काम शुरू करने का समय नहीं है। मन में असमंजस रहेगा और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं और भाग्य का साथ सीमित रहेगा। नौकरी में टारगेट पूरे करने में दिक्कतें आ सकती हैं। संतान से जुड़ी चिंता भी आपको घेरे रहेगी।
मिथुन
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप दिन की शुरुआत शांति और संतुलन के साथ करेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। हालांकि दोपहर के बाद आपको थोड़ी चिंता सता सकती है और भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है। आपको अपने क्रोध और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और अनावश्यक तनाव से बचें।
कर्क
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। खासतौर पर व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। किसी अच्छी खबर से दिन की शुरुआत हो सकती है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। ऑफिस में आप अपने लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने में सफल रहेंगे। दोपहर के बाद थोड़ा थकान महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में साझेदारों के साथ अच्छी बातचीत होगी और दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी।
सिंह
आज आप रचनात्मक क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। साहित्य, संगीत या कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन दोपहर बाद आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा और प्रोफेशनल मोर्चे पर आपकी छवि मजबूत होगी। किसी मीटिंग या महत्वपूर्ण कार्य में आपकी भागीदारी प्रभावशाली साबित होगी। फिर भी दूसरों से गलत व्यवहार से बचना चाहिए।
कन्या
आज आप मानसिक तनाव और चिंता का अनुभव कर सकते हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा। दिन की शुरुआत थोड़े भारीपन के साथ होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में थोड़ी राहत मिलेगी। संतान या परिवार के किसी सदस्य पर खर्च बढ़ सकता है। आज विवादों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा। व्यवसाय और नौकरी दोनों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कार्य का भार अधिक रह सकता है।
तुला
आज का दिन नए आरंभ के लिए अच्छा है। व्यवसाय में लाभ की संभावना है और नौकरी में भी आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य की गति बनी रहेगी। दोपहर के बाद मानसिक थकावट हो सकती है और घर में किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए संयमित व्यवहार जरूरी है। व्यर्थ की खरीदारी से धन व्यय होगा, लेकिन दिन कुल मिलाकर ठीक रहेगा।
वृश्चिक
आज मन में थोड़ी निराशा रह सकती है, खासकर जब कुछ जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पाएं। किसी भी बड़े निर्णय को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। करियर में अभी जो स्थिति है, उसे सुधारने पर फोकस करें। परिवार में किसी बात को लेकर बहस की संभावना है, लेकिन दोपहर के बाद भाई-बहनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। प्रेम जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। प्रोफेशनल मोर्चे पर विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं।
धनु
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। हर काम में सफलता मिलने की संभावना है और आर्थिक दृष्टि से भी फायदा होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप सक्रिय बने रहेंगे। हालांकि दोपहर के बाद कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं और व्यापार में कुछ बेवजह का खर्चा हो सकता है। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, क्योंकि लापरवाही आगे चलकर परेशानी दे सकती है।
मकर
आज का दिन थोड़ी सावधानी की मांग करता है। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से दूर रहना बेहतर रहेगा। नकारात्मक सोच आपकी कार्यशक्ति को प्रभावित कर सकती है। नौकरी में टारगेट पूरा करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन दोपहर के बाद कुछ राहत मिलेगी। मन हल्का रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। आध्यात्मिक विचार मन में उभरेंगे और किसी सेवा कार्य में मन लगेगा। स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर होगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है।
कुंभ
आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा, खासतौर पर दिन की शुरुआत में। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। किसी नए व्यक्ति से मिलने से भविष्य में फायदा हो सकता है। हालांकि दोपहर बाद स्वास्थ्य थोड़ी कमजोर हो सकती है और घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्च में बढ़ोतरी होगी और किसी कानूनी मामले में फंसने की आशंका भी है। आज स्वभाव को शांत और नियंत्रित रखना जरूरी है।
मीन
आज का दिन सफलता और प्रसन्नता लेकर आएगा। किसी परोपकारी कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। व्यवसाय में सोच-समझकर उठाए गए कदम आपको लाभ देंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। परिवार से सहयोग और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर दिन शुभ और संतुलित रहेगा।