राशिफल-जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का बुधवार 16 अप्रैल का दिन

मेष दिन की शुरुआत शुभ रहेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारियों से नए संबंध लाभकारी साबित होंगे, बच्चों की सेहत पर नजर रखें। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी, परिजनों का सहयोग मिलेगा। वृषभ बुधवार को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में रिस्क लेने से बचें, रिश्तों में दूरियां बनेंगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही कर रहे हैं, ध्यान दें। मिथुन दिन की उपयोगिता को समझें और अपना काम ईमानदारी से करें, पारिवारिक माहौल बिल्कुल ठीक नहीं रहेगा। व्यवसाय में उधारी बढ़ने से परेशानी आ सकती है, माता पिता से अनबन होगी। कर्क अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, आलस्य को त्यागें और अपने कार्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी, जमीन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सिंह घर दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा। राजनीतिक संबंध तथा संपर्क बढ़ेगा, युवाओं के लिए अपने करियर में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। कन्या मित्रों से व्यक्तिगत बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, आज लेनदेन से बचें। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी, अपने स्वभाव को सहज रखें। वैवाहिक संबंधों में मजबूती आएगी। तुला दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, संतान के नतीजे मन प्रसन्न करेगा। व्यापार में नए उपकरणों को शामिल करना लाभकारी साबित होगा। खर्च बढ़ेगा, प्रेम प्रसंग में सफल होंगे। वृश्चिक कानूनी मामलों से छुटकारा मिलने वाला है, जीवनसाथी के व्यवहार से खुश रहेंगे। जमीन जायदाद के विवाद सुलझ सकते हैं, पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। धनु सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ और उपलब्धि वाला है। पिता से संबंध मधुर बनेंगे, वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी। राजनीति में उच्च पद पा सकते हैं। मकर समय की अनुकूलता का आभास होगा। धार्मिक आस्था में गिरावट आएगी, मित्रों से मनमुटाव होगा। अपने आप को अकेला रखना पसंद करेंगे, नई संपत्ति की खरीदी शुभ रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुंभ पारिवारिक लोगों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे, क्रोध की अधिकता के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे, मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। मीन संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी, मेहमानों का आगमन सुखद रहेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। नए वस्त्र आभूषण मिल सकते हैं, धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0