राशिफल 6 सितंबर 2025 - करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में किसे मिलेगी सफलता

आज 6 सितंबर 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए खास साबित होने वाला है। कहीं रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावना है तो कहीं पारिवारिक जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ लोगों को अपने करियर और प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी, वहीं कुछ को खर्च और उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल। मेष लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। किसी अधिकारी से काम निकलवाने के लिए प्रयास करने होंगे। आर्थिक रूप से खर्च की अधिकता बनी रहेगी। वृषभ व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। परिवार में किसी आयोजन की तैयारी हो सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मिथुन दूसरों की देखा-देखी करने से बचें। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। पिता से संबंध मजबूत होंगे। न्याय से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। कर्क पारिवारिक समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे। मानसिक शांति की तलाश करेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सिंह संतान के विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। भाइयों से संबंधों में उतार-चढ़ाव आएगा। भूमि या भवन से जुड़े काम पूरे होंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। कन्या संतान के कार्यों से मन दुखी हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से परेशानी होगी। किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला समय का सही उपयोग करें। प्रशासन से सहयोग मिलेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। संतान की उन्नति होगी और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। वृश्चिक नौकरी बदलने का मन बनेगा और इच्छाएं पूरी भी होंगी। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। धनु अपनी वाणी पर संयम रखें। मित्रों के साथ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। धार्मिक आस्था प्रबल होगी। संपत्ति और भवन में निवेश की संभावना है। मकर लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार का सहयोग कम मिलेगा लेकिन कार्य सफल होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्च अधिक रहेगा। कुंभ स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। माता का स्वास्थ्य बेहतर होगा। मीन काम की अधिकता रहेगी। निजी जीवन के विवादों को सार्वजनिक न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अड़चन आ सकती है। हालांकि न्याय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0