राशिफल 23 अगस्त 2025 -मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, बरतें सावधानी

23 अगस्त 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। इस समय शुक्र और बुध कर्क राशि में, गुरु मिथुन में, चंद्रमा, सूर्य और केतु सिंह में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए कठिनाई और तनाव लेकर आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि आज मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में अनावश्यक विवाद से बचें। विद्यार्थी किसी नए कार्य की शुरुआत फिलहाल न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, व्यापार मध्यम है। वृषभ राशि गृह कलह और पारिवारिक तनाव बढ़ सकते हैं। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भूमि, भवन और वाहन संबंधी कार्यों में बाधा आ सकती है। प्रेम संबंध और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। मिथुन राशि नाक, कान या गले से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। भाई-बहनों और नजदीकी मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत है। व्यापारिक गतिविधियां भी अच्छी चलेंगी, हालांकि किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। कर्क राशि मुख से संबंधित रोग या संक्रमण की संभावना है। निवेश किया तो धन हानि का भय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सिंह राशि आज बेचैनी, घबराहट और अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। कन्या राशि खर्चों की अधिकता आपको परेशान करेगी। सिरदर्द और आंखों में तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार सामान्य रहेगा। तुला राशि आय-व्यय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा थकान और कष्ट दे सकती है। आर्थिक स्थिति बाधित होगी। संतान पक्ष की स्थिति मध्यम है। मानसिक अशांति बनी रहेगी। वृश्चिक राशि कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। धनु राशि आज अपमान या बदनामी का भय है। यात्रा कठिन साबित हो सकती है। कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक है। व्यापार लगभग सामान्य रहेगा। मकर राशि चोट-चपेट या दुर्घटना की संभावना है। किसी परेशानी में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार भी लाभकारी रहेगा। कुंभ राशि आज जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। नौकरी में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी सामान्य गति से चलेगा। मीन राशि स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा, लेकिन शत्रु आप पर हावी नहीं हो पाएंगे। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मिश्रित रहेगी। कठिनाइयों के बावजूद आप हालात से उबरने में सफल होंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0