राशिफल 19 अगस्त 2025- इन 2 राशियों को आज अचानक मिलेगा धन लाभ, जानें आपकी राशि का हाल

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और मंगलवार का दिन। एकादशी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार आज वज्र योग रात 8 बजकर 30 मिनट तक और आर्द्रा नक्षत्र देर रात 1 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन खास माना जा रहा है क्योंकि आज अजा एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। आइए जानते हैं कि बारह राशियों पर आज का दिन क्या प्रभाव लेकर आएगा। मेष राशि आज आपके जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वृषभ राशि व्यापारियों के लिए दिन धन लाभ देने वाला रहेगा, विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े व्यवसायियों को। शिक्षकों के लिए मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। मिथुन राशि आज आपको मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ऑफिस में आप महत्वपूर्ण टारगेट पूरा कर सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्क राशि धार्मिक यात्रा या नए कार्य की शुरुआत के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का प्रतिफल आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सिंह राशि आज का दिन संतुलन से बिताना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी करीबी की मदद से अवसर मिलेगा। पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक है। कन्या राशि घर की साज-सज्जा और नए सामान की खरीदारी के योग हैं। भाई का सहयोग आपको मिलेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। तुला राशि व्यवसाय में लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग है। विज्ञान से जुड़े लोग प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। वृश्चिक राशि आज जरूरतमंदों की मदद करके आत्मसंतोष मिलेगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। नए वाहन की खरीददारी पर विचार हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। धनु राशि कारोबार में बड़ी सफलता और धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर प्रसन्नता मिलेगी। दोस्ती और रिश्तों में गहराई आएगी। मकर राशि कार्यक्षेत्र में लंबित कार्य पूर्ण होंगे। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशी और मेल-मिलाप का माहौल रहेगा। कुंभ राशि आज का दिन अचानक धन प्राप्ति का है। कारोबार और नौकरी दोनों में शुभ परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल और सहयोग मिलेगा। करियर में नए अवसर आ सकते हैं। मीन राशि आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। वकीलों के लिए आज सफलता का दिन है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और ऑफिस में नए अनुभव हासिल होंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0