राशिफल 18 अगस्त 2025- जानें बारह राशियों का दैनिक भविष्य

मेष (Aries) आज आपका दिन किसी मित्र से मुलाकात के साथ शुरू हो सकता है, जिससे ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की महत्वाकांक्षा पूरी होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों और मेहनत की सराहना होगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों का निकटता मिलेगी। निजी व्यापार में धैर्य और संयम से समस्याओं का समाधान संभव है। हालांकि रोज़गार की तलाश में प्रयासरत लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। तकनीकी और रचनात्मक कार्य करने वाले लोगों को समाज में विशेष पहचान और सम्मान मिल सकता है। खेलकूद से जुड़े लोग सावधानी बरतें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। वृषभ (Taurus) आज आपकी किसी बड़ी इच्छा के पूरी होने की संभावना है। जरूरी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और सामंजस्य बनाकर चलने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। सत्ता और शासन से जुड़े लोगों से संपर्क मजबूत होगा। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी रहेगा। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए। नए व्यवसाय अथवा उद्योग की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सहयोग करके सफलता प्राप्त होगी। पहले से बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। लेखन, अध्यापन, पत्रकारिता, कला या संगीत से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। कर्क (Cancer) आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे उत्साह बढ़ेगा। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे और नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजनीति में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जमीन-जायदाद से लाभ संभव है और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। सिंह (Leo) आज अपने कार्यों को किसी और पर निर्भर न छोड़ें। खुद निर्णय लें और जिम्मेदारियों को निभाएं। समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। समाज में सम्मान और पहचान बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि वे आपकी कमज़ोरियों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। विदेश यात्रा से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कन्या (Virgo) आज का दिन सावधानी से बिताने की आवश्यकता है। मुकदमों या कानूनी मामलों में चुनौती आ सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है अन्यथा विवाद गंभीर रूप ले सकता है। लंबी यात्रा से बचें क्योंकि उसमें कठिनाई आ सकती है। राजनीति में अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण के संकेत हैं। कोई कीमती वस्तु खोने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। तुला (Libra) आज नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सफलता की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। विवाह और पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। राजनीति में नए मित्र और सहयोगी बनेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ेगी। आज आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। दूर देश से कोई प्रियजन घर आ सकता है। वृश्चिक (Scorpio) आज घर-परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। व्यापारी वर्ग सरकारी नियमों के कारण दबाव महसूस कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी जिससे मन व्यथित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। राजनीति में विरोधी सक्रिय रहेंगे। रोजगार से जुड़े प्रयासों में बाधा आ सकती है। कानूनी मामलों में सफलता अपेक्षित रूप से नहीं मिल पाएगी। धैर्य और संयम से काम लें। धनु (Sagittarius) आज कार्यक्षेत्र में अनावश्यक बहस से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें। माता को लेकर मन में चिंता रह सकती है। किसी निर्माण संबंधी कार्य में बाधा आ सकती है। राजनीति में जनता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा और अन्य गतिविधियों में अधिक रुचि रह सकती है। कृषि कार्य में आई रुकावट दूर होगी। मकर (Capricorn) आज आपका समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी और राजनीति में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नए वस्त्र और उपहार प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। घूमने-फिरने के कार्यक्रम बनेंगे। बेरोजगारों के लिए रोजगार की संभावना है। नए उद्योग की शुरुआत में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपका नेतृत्व सराहा जाएगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ समय आनंदपूर्ण रहेगा। कुंभ (Aquarius) आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन लाभकारी साबित होगा। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। कार्यक्षेत्र में प्रयास और मेहनत से स्थिति सुधरेगी। व्यापारियों के लिए अचानक लाभ के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यवहार और वाणी पर ध्यान दें। अपनी योजनाओं को समय से पहले प्रकट न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मीन (Pisces) आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा, लेकिन व्यापार में लाभ होगा। समाज में नई जान-पहचान बनेगी। वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। राजनीति में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और गुप्त योजनाओं में सफल भी हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों को अचानक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2025 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team