राशिफल 16 सितंबर 2025-जानिए ग्रहों की स्थिति और राशियों पर इसका प्रभाव

ग्रहों की वर्तमान स्थिति जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रभाव छोड़ रही है। गुरु और चंद्रमा का मिथुन राशि में होना, शुक्र का कर्क में गोचर करना, सूर्य और केतु का सिंह राशि में स्थित होना तथा बुध का कन्या में स्वग्रही होना � ये सभी स्थितियाँ जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक और कहीं-कहीं संयम बरतने की चेतावनी देती हैं। मंगल तुला में, राहु कुंभ में और शनि मीन में अपनी चाल से लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा। मेष आज का दिन नई शुरुआत का है। आपके साहस और पराक्रम का प्रतिफल व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के रूप में सामने आएगा। पारिवारिक और भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। यदि कोई नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हैं या पुराने व्यापार में सुधार की उम्मीद है तो आज का दिन बेहद अनुकूल है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लाल वस्तु अपने पास रखें, यह आपके लिए शुभ सिद्ध होगी। वृषभ परिवार में खुशियों का संचार होगा। संपत्ति और धन के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। लिक्विड फंड में भी सुधार होगा जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती दिखाई देगी। स्वास्थ्य में पहले की तुलना में काफी सुधार रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार भी अच्छी गति से चलेगा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। मिथुन यह समय शुभता और आकर्षण का प्रतीक है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा और व्यापार में उन्नति होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी सराहना होगी और आपके कार्यों की चर्चा होगी। भगवान विष्णु को नमन करना आज विशेष लाभकारी रहेगा। कर्क दिन खर्चों की अधिकता का है, जो कुछ हद तक मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। लेकिन यह संतोष रहेगा कि खर्च शुभ कार्यों में हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी गति पकड़ेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें, यह आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनेगी। सिंह यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होने की संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्र अनुकूलता के संकेत दे रहे हैं। पीली वस्तु अपने पास रखना आज लाभकारी रहेगा। कन्या व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। न्यायिक मामलों में विजय मिलने के योग हैं। पितृ पक्ष से सहयोग मिलेगा जिससे मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखा जाएगा लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली हो सकती है। शनिदेव को नमन करते रहना शुभ होगा। तुला भाग्य का पूरा साथ रहेगा। यात्राओं के योग बन रहे हैं और आप धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में सुधार देखने को मिलेगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। पीली वस्तु का दान करना शुभफल देगा। वृश्चिक आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हरी वस्तु का दान करें, यह आपके लिए फलदायक होगा। धनु दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है। पारिवारिक सामंजस्य में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार � तीनों ही क्षेत्रों में शुभ संकेत मिलेंगे। यह समय धनु राशि वालों के लिए भाग्यशाली है। भगवान गणेश को नमन करते रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा। मकर यह दिन शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला है। आपके विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करने लगेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अगर आप डायबिटिक हैं तो विशेष ध्यान रखें। प्रेम, संतान और व्यापार में भी अच्छा समय है। हरी वस्तु अपने पास रखें। कुंभ विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। प्रेम संबंध और संतान की स्थिति भी मजबूत होगी। मानसिक स्थिति संतुलित और सकारात्मक बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्र लाभ देने वाले होंगे। अत्यधिक भावुकता से बचें और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। हरी वस्तु पास रखें। मीन घरेलू सुखों का विस्तार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। घर, भूमि या वाहन से जुड़ी बड़ी खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और व्यापार में भी उन्नति के योग हैं। भगवान गणेश की आराधना करें, यह शुभ फल देगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0