होलिका दहन: राशि अनुसार करें लक़डी का इस्तेमाल, खुशियों से संवर जाएगा जीवन

हिन्दू धर्म में बड़े त्यौंहार में शामिल होली इस वर्ष 24 मार्च रविवार को है। इस बार होलिका दहन का सर्व श्रेष्ठ मुहूर्त रात्रि 11:14 बजे से 12:20 बजे तक है। इस दिन को भक्त प्रहलाद की भक्ति के लिए जाना जाता है। होलिका दहन के दौरान लोग गेंहू की बालें होलिका माई को अर्पित करते हुए अपनी मनोकामना पूरी करने की विनती करते हैं। होलिका दहन की रात को ज्योतिष में बेहद ही प्रभावशाली रात माना गया है। ऐसे में बहुत सी जगहों पर बहुत से लोग इस दिन टोना टोटका आदि करते हैं। होलिका दहन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और साथ ही होलिका दहन पूरी विधि विधान के साथ करने पर ही फलदाई साबित होता है। मान्यता है कि, जो कोई भी व्यक्ति सही नियम के साथ होलिका दहन करता है उनके जीवन में समृद्धि और खुशियों की कभी कोई कमी नहीं होती और ऐसे व्यक्तियों के जीवन से सभी तरह के कष्ट और परेशानियां दूर हो जाते हैं।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त
होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है इस बात की जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं:

होलिका दहन मुहूर्त: रात्रि 11:14 से 12:20 तक
अवधि : 1 घंटे 06 मिनट

होलिका दहन में लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन में अगर राशिनुसार लकड़ी का इस्तेमाल किया जाए तो इसके शुभ परिणाम तो मिलते ही हैं साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन भी होता है। तो आइये जानते हैं राशिनुसार होलिका दहन किस तरह किया जाए।

मेष राशि
होलिका दहन में खैर या खादिर की लकड़ी का इस्तेमाल करें। इस उपाय को करने से आपको अपने जीवन की सभी मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और साथ ही होलिका में गुड़ की आहुति भी दें।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को गूलर की लकड़ी से होलिका दहन करने की सलाह दी जाती है और साथ ही होलिका में चीनी से आहुति दें। ऐसा करने से आप किसी भी काम में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को अपामार्ग और गेहूं की बाली से होलिका दहन करने और कपूर से आहुति देने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं अवश्य दूर होंगी।

कर्क राशि
इस राशि के लोग पलाश की लकड़ी से होलिका दहन करें और साथ में आहुति के लिए लोबान का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कर्क राशि के लोगों के जीवन में नौकरी और करियर से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी और आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा।

सिंह राशि
होलिका दहन में मदार की लकड़ी का इस्तेमाल करें और आहुति के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें। इस दौरान अपने पितरों को याद करें। ऐसा करने से व्यापार से संबंधित आपकी समस्त परेशानियां दूर होगी।

कन्या राशि
अपामार्ग की लकड़ी से होलिका दहन करें और आहुति के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से नौकरी से संबंधित समस्या दूर होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग भी प्रशस्त होंगे।

तुला राशि
गूलर की लकड़ी से होलिका दहन करें और कपूर की आहुति दें। ऐसा करने से आपको जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
खैर की लकड़ी से होलिका दहन करें और गुड़ की आहुति दें। ऐसा करने से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

धनु राशि
पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ और चना की आहुति दें। ऐसा करने से आपको नौकरी में प्रमोशन और स्थानांतरण में आने वाले सभी समस्याएं दूर होंगी।

मकर राशि
शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें और तिल की आहुति दें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और साथ ही आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होगा।

कुंभ राशि
शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें और तिल की आहुति दें। ऐसा करने से लोन, ईएमआई आदि की समस्या से छुटकारा मिलेगा।


मीन
राशि
पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ और चना की आहुति दें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team