हनुमानजी के 12 नामों में है असीम शक्ति, लेने से घर में आती है सुख समृद्धि

बजरंगबली के 12 नाम का स्मरण करने से ना सिर्फ उम्र में वृद्धि होती है बल्कि समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति भी होती है। 12 नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमानजी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश-पाताल से रक्षा करते हैं।

1. ऊँ हनुमान
2. ऊँ अंजनी सुत
3. ऊँ वायु पुत्र
4. ऊँ महाबल
5. ऊँ रामेष्ठ
6. ऊँ फाल्गुण सखा
7. ऊँ पिंगाक्ष
8. ऊँ अमित विक्रम
9. ऊँ उदधिक्रमण
10. ऊँ सीता शोक विनाशन
11. ऊँ लक्ष्मण प्राण दाता
12. ऊँ दशग्रीव दर्पहा

12 नामों से होने वाले लाभ
1. प्रात:काल सो कर उठते ही जिस अवस्था में भी हो बारह नामों को 11 बार लेने वाला व्यक्ति दीर्घायु होता है।

2. नित्य नियम के समय नाम लेने से इष्ट की प्राप्ति होती है।

3. दोपहर में नाम लेने वाला व्यक्ति धनवान होता है। संध्या के समय नाम लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।

4. रात्रि को सोते समय नाम लेने वाले व्यक्ति की शत्रु से जीत होती है।

5. उपरोक्त समय के अतिरिक्त इन बारह नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमानजी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश पाताल से रक्षा करते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0