सब्जी का स्वाद ही नहीं बढ़ाती लहसुन, इन टोटकों को करने में भी काम आती है

जब इंसान को अपनी मेहनत का सही फल नहीं मिलता दिखता है तो वो टोने टोटकों का सहारा लेने लगता है। अब यह तो उनको पता जो यह काम करते हैं कि इन टोने टोटकों से कुछ फायदा होता है या नहीं। आर्थिक तंगी से जूझने वाला व्यक्ति ऐसे में उन उपायों को करता है जो उसकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। ऐसे में लहसुन का बहुत महत्व हैं। भारतीय रसोई में लहसुन का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं जो भोजन के स्वाद को अलग अंदाज देता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह लहसुन ज्योतिषीय रूप से भी बहुत महत्व वाला होता हैं और इससे जुड़े उपाय जीवन में सकारात्मकता लाते हुए सोए हुए भाग्य को जगाने का काम करते हैं। लहसुन से कई तरह के टोटके किए जा सकते हैं जिससे आपके जीवन के कई दुख दूर हो सकते हैं।

पर्स में रखें लहसुन की एक कली
वास्तु शास्त्र के अनुसार लहसुन न सिर्फ नजरदोष दूर करने के लिए कारगर है, बल्कि इसका टोटका आपको मालामाल भी बना सकता है। इसके लिए आपको अपने पर्स में लहसुन की एक कली रखनी होगी। ये उपाय आपको शनिवार के दिन करना होगा। इससे जेब हमेशा रुपयों से भरी रहेगी।

तिजोरी में लपटे कर रखें लहसुन
यदि आपके हाथ में पैसे टिकते नहीं हैं तो इसके लिए घर-दुकान में जो भी तिजोरी रखी हो, उसमें एक लहसुन को कपड़े में लपेटकर रख दें। इससे धन टिका रहेगा।


सपनों से लगता है डर, तकिये के नीचे रखें लहसुन
जिन लोगों को रात में डरावने सपने आते हैं उन्हें रात को सोते समय अपने तकिये के नीचे लहसुन की दो या तीन कलियां रखनी चाहिए। अब सुबह उठकर इन लहसुन को किसी चौराहे में फेंक दें। इससे समस्या दूर हो जाएगी।


नजर लगने पर साबुत लाल मिर्च के साथ जलाएँ लहसुन
यदि बच्चे बराबर बीमार हो रहे हैं, तो 7 लहसुन को उनके शरीर से उतारकर 5 लाल साबूत मिर्च के साथ जला दें। इससे नजरदोष से छुटकारा मिलेगा और बीमारी जल्द दूर होगी।


व्यापार में होगी तरक्की, मुख्य द्वार पर बांध 5 लहसुन की कलियाँ
बिजनेस में आ रही आर्थिक परेशानियों के लिए लहसुन का टोटका खास है। शनिवार के दिन दुकान या फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर 5 पांच लहसुन की कलियों को किसी लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। इस टोटके से व्यापार में आ रही आर्थिक बाधा दूर होती है।

गृह कलह शांत करने में मददगार
सुख-शांति के लिए भी लहसुन का टोटका खास है। इसके लिए शनिवार के दिन एक डंडी में लहसुन की सात कलियों को फंसाकर घर के आंगन या छत पर रख दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है। साथ ही धन की समस्या का भी समाधान निकलता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0