शिव भक्त हैं और करते हैं सोमवार का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना कर उनकी विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। मान्यता है कि सोमवार के दिन महादेव का व्रत रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महादेव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं व कष्टों का निवारण होता है।
आज हम अपने पाठकों को इस दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में सौभाग्य के साथ सुख-शांति का आगमन करेंगे। साथ ही आपको व्रत करते समय क्या करें और क्या नहीं इसकी जानकारी भी देने रहे हैं।

1. मंदिर या घर पर शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर बिल्व पत्र, सफेद रंग के फूल, गंगा जल, पवित्र राख, चंदन का लेप और दूध चढ़ाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

2. सोमवार के दिन भगवान शिव के प्रिय बैल या गाय माता को चीनी वाली रोटी खिलाएँ। नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाने से घर की सभी परेशानियां दूर होती है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न-धन्न में बरकत होती है।

3. पानी में काले तिल व जौ मिलाकर इस दिन शिवलिंग अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही सभी पापों का नाश होता है। शिवलिंग पर सोमवार के दिन विशेष रूप से पूजा करते समय एक आंकड़े का फूल चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि आंकड़े का फूल सोने के दान के बराबर फल देता है। वैसे कहा तो यह भी जाता है कि सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन में बरकत बनी रहती है।

4. विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवलिंग पर दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें।

5. सोमवार के दिन विशेष रूप से मछनियों को आटे की गोलियाँ बनाकर खिलानी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करने से महालक्ष्मी की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है।

इस तरह से करें सोमवार का व्रत
सूर्योदय से दो घंटे पहले उठें और सबसे पहले भगवान शिव या अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। स्नान करें और पूजा के लिए साफ व सफेद-लाल कपड़े पहनें क्योंकि यह रंग भगवान शिव को प्रिय हैं। निशिता काल के दौरान पूजा करें। शिवलिंग पर कच्चा दूध, पंचामृत, बेलपत्र, भांग धतूरा, गुड़-शक्कर, फल, दही, फूल आदि चढ़ाएं। ऊं नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिव जी की आरती सुने। व्रत का पालन करें और फल, दूध, सुखे मेवे आदि का सेवन करें। इस दिन नमक का सेवन वर्जित माना जाता है। दिन में दो बार सुबह-शाम ज्योत जलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। शिव पूजन के समय शिवलिंग पर भस्म चढ़ाना शुभ माना गया है।

व्रत करते समय इन बातों का रखें ध्यान
व्रत अनुष्ठान करते समय शिव लिंग की पूर्ण परिक्रमा न करें। एक अर्धवृत्त में घूमें और वापिस वहीं आ जाएं जहां से आपने शुरुआत की थी। भगवान भोलेनाथ के लिए सोमवार का व्रत रखने वाले लोगों को गेहूं, चावल और दाल के सेवन से बचना चाहिए। प्याज, लहसुन और मांस का सेवन न करें। तंबाकू या शराब का सेवन न करें। शिवलिंग पर नारियल पानी न चढ़ाएं। महिलाएं शिवलिंग पर सिंदूर /कुमकुम न लगाएं। इसकी जगह चंदन का तिलक लगाएं। भक्तों को इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को काला रंग पसंद नहीं है। व्रत के दौरान क्रोध व किसी का अपमान ना करें। इससे भगवान भोलेनाथ नाराज हो जाएंगे।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0