नवरात्र में इस समय करना चाहिए दुर्गा सप्तशती का पाठ

आज सुबह मेरा अपने मित्र शंकरलाल शर्मा के यहाँ जाना हुआ। वहाँ पहुँचने पर उनकी पत्नी ने बताया कि आप बैठिये वो दुर्गा सप्तशती का पाठ करके आ रहे हैं। उनकी पत्नी का यह कहना था कि मैंने कहा यह समय तो दुर्गा सप्तशती के पाठ के लिए सही नहीं है। अगर आप लोग नवरात्र करते हैं तो आप लोगों को नवरात्र के नौ दिनों में ज्योतिषयों द्वारा बताए गए समय के अनुसार ही पाठ करना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामना जल्द पूरी होती है। लेकिन, दुर्गा सप्तशती का पाठ अगर सही समय पर किया जाए तो माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लिए सबसे पहले नवार्ण मंत्र, कवच, इसके बाद कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद दुर्गा सप्तशती के पाठ का आरंभ करना चाहिए। अगर आप इस तरह का पाठ करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी। साथ ही माँ दुर्गा प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा आप पर बरसाएंगी। आज हम अपने पाठकों को नवरात्र के शेष दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कब करना चाहिए उसका समय बताने जा रहे हैं, चूँकि तीन नवरात्र बीत चुके हैं इसलिए हमे आने वाले शेष 6 दिनों का समय यहाँ बताने जा रहे हैं—

नवरात्र के दिनों में दुर्गा सप्तशती पाठ करने का शुभ समय

नवरात्रि चौथा दिन गुरुवार - दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक
नवरात्रि पांचवाँ दिन शुक्रवार - सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक
नवरात्रि छठा दिन शनिवार - सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक
नवरात्रि सातवां दिन रविवार - शाम 04 बजकर 30 मिनट से
नवरात्रि आठवां दिन सोमवार - सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक
नवरात्रि नौवां दिन मंगलवार - दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0