चार ग्रहों की युति से तुला राशि में होगा चतुग्र�ही योग का निर्माण, इन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली

दिवाली से पहले तुला राशि में ग्रहों की बड़ी हलचल होने जा रही है। ग्रहों की यह अनोखी घटना कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाली है। वर्तमान में मंगल और केतु तुला राशि में विराजमान हैं। 18 अक्टूबर को सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे और फिर 19 अक्टूबर को बुध का प्रवेश तुला राशि में होगा। तुला राशि में एक साथ चार ग्रह मंगल, केतु, सूर्य व बुध का आना बड़ी ज्योतिषीय घटना माना जा रहा है। चार ग्रहों की युति से तुला राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। यह चतुर्ग्रही योग कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

मिथुन राशि
19 अक्टूबर से तुला राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति देखने को मिल सकती है। अगर आप काम की तलाश कर रहे हैं तो आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस योग के प्रबाव से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। निवेश से लाभ होगा। इस योग के प्रभाव से आपको करियर व पर्सनल लाइफ दोनों में लाभ होगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए तुला राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती हैं। निवेश के रिटर्न का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team