मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

हर साल पौष महीने में सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने की तिथि पर ‘मकर संक्रांति’ मनाई जाती है। इस साल ‘मकर संक्रांति’ 15 जनवरी को है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। सनातन धर्म में सूर्य के उत्तरायण का विशेष महत्व है। सूर्य के उत्तरायण होने पर खरमास भी समाप्त होंगे और सारे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार की मकर संक्रांति बहुत खास मानी जा रही है, इस दिन सालों बाद कुछ दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नदी और सरोवर में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही पूजा-पाठ, तप और दान-पुण्य भी करते हैं। पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए जल की बहती धारा में तिलांजलि भी दी जाती है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, ‘मकर संक्रांति’ पर पितरों की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति तिथि पर पूजा-पाठ के पश्चात राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।

मेष
मेष राशि के लोगों को लाल कपड़ा और तिल का दान किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को करना चाहिए।


वृषभ

इस राशि के लोग पीला कपड़ा, खड़ी हल्दी और गुड़ का दान करें तो उनके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।


मिथुन
मिथुन राशि के लोग मकर संक्रांति पर दान करते समय ध्यान रखें कि वह काला कंबल, तेल और तिल का दान करें, ऐसा करना उनके पुण्य को बढ़ाने का कार्य करेगा।


कर्क
इस राशि वालों को इस दिन काला कपड़ा, उड़द की दाल, खिचड़ी व तिल आदि का दान करना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि दान किसी जरूरतमंद को ही दें।


सिंह
सिंह राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान करना लाभदायक रहने वाला है।


कन्या
इस राशि वाले गुड़, मूंगफली के दाने और तिल का दान करें तो अच्छा रहेगा।


तुला
तुला राशि वालों के लिए सफेद कपड़ा, चावल, तिल का दान करना श्रेयस्कर रहेगा।


वृश्चिक
इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करना चाहिए।


धनु
धनु राशि के लोगों को चावल, सफेद तिल का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।


मकर
इस राशि वालों को तांबा धातु और गेहूं का दान करना चाहिए।


कुंभ
कुंभ राशि वाले इस दिन खिचड़ी, कंबल और हरे कपड़े का दान करें तो अच्छा रहेगा।


मीन
इस राशि के लोग सफेद चीजें जैसे शक्कर और कंबल का दान करें तो शुभ रहेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0