सोमवार को करें यह उपाय, आर्थिक समस्याओं का होता है अंत, मिलती है भोलेनाथ की कृपा

आज सोमवार का दिन है जिसे सनातन धर्म में भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना गया है। भगवान शिव के मस्तिष्क पर चंद्रमा विराजमान हैं। इन दोनों की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दान-पुण्य किया जाए तो बेहतर रहता है। शास्‍त्रों और पुराणों में भी बताया गया है कि दान-पुण्‍य करके न सिर्फ अपने इस जन्‍म के अच्‍छे कर्मों का पुण्‍य प्राप्‍त करते हैं बल्कि परलोक में भी अपने लिए बेहतर स्‍थान प्राप्‍त करते हैं। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है। सोमवार का दिन शिव जी की पूजा करने के लिए शुभ माना गया है। सोमवार के दिन किए गए अचूक उपाय आपके जीवन में आ रही समस्याओं का अंत कर सकते हैं।

शिव मंदिर में चढ़ावा
सोमवार के दिन भोलेनाथ भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन शिव मंदिर में कुछ ना कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। ये मंदिर की कोई सामग्री हो सकती हैं, पैसो भी हो सकते हैं या फिर प्रसादी भी चढ़ाई जा सकती हैं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य ख़त्म होने लगता हैं। आपको हर सोमवार शिव मंदिर दर्शन के लिए भी जाना चाहिए। ज्यादा कुछ नहीं तो वहां की दान पेटी में आप अपनी स्वेच्छानुसार कुछ ना कुछ पैसे तो दान कर ही सकते हैं।

बच्चे को दें उपहार
सोमवार के दिन किसी बच्चे को कोई उपहार देना भी लाभकारी होता है। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शान्ति बनी रहती है। आप सिर्फ अपने बच्चों को ही नहीं बल्कि किसी गरीब बच्चों को भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे होने वाले लाभ के अतिरिक्त आपको उनकी प्यारी मुस्कान भी देखने को मिलेगी। इन गरीब बच्चों को पैसा, खाना, खिलौने जैसी चीजें उपहार स्वरूप दी जा सकती हैं।

चांदी भी कर सकते हैं दान
सोमवार के दिन आप कुछ चांदी भी दान कर सकते हैं। वैसे चाँदी काफी महंगी आती है। लेकिन आप अपने बजट के अनुसार चांदी दान में दे सकते हैं। दरअसल चांदी पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इसलिए चांदी दान में देने से चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

दूध का करें दान
सोमवार के दिन दूध का दान करना मंगलकारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को दूध प्रिय होता है। इसलिए सोमवार को कई लोग दूध से भोलेनाथ का अभिषेक भी करते हैं। इसलिए इस दिन गरीबों में दूध बांटना या दूध का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

सफेद वस्त्रों का करें दान
सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़ों के दान का भी अपना विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन श्वेत वस्त्र किसी गरीब या ब्राह्मण को दान में देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख- समृद्धि आती है। चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

मछलियों को खिलाएँ आटा
सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना बहुत शुभ माना जाता है.

जल में चावल मिलाकर करें अर्पित

अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में चावल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।

शिवजी को लगाएँ गेहूँ से पके पकवान का भोग

शिवपुराण के अनुसार शिव जी को गेंहू से बने पकवान का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से शिवजी बहुत प्रसन्न हो जाते हैं। आपके जीवन में सुख-समृद्धि होती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team