गणेश चतुर्थी पर करें ये खास उपाय, गणपति बप्पा की कृपा से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

गणेश चतुर्थी पर घर-घर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण दिखाई देता है। भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गणपति बप्पा का स्वागत घरों और पंडालों में मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया जाता है। गणेश जी को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विशेष रूप से किए गए कुछ उपाय जीवन से संकटों को दूर करते हैं और सुख-समृद्धि के मार्ग खोलते हैं। अनंत चतुर्दशी तक चलता है उत्सव गणेश चतुर्थी का यह दस दिवसीय उत्सव अनंत चतुर्दशी तक चलता है। भक्तगण इन दिनों में भक्ति, पूजा और व्रत के माध्यम से भगवान गणेश को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व पर किए गए कुछ छोटे-छोटे उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। मोदक और लड्डू का भोग भगवान गणेश को अति प्रिय मोदक और लड्डू का भोग लगाना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे बप्पा प्रसन्न होकर घर-परिवार को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 21 दूर्वा (घास) के जोड़े और शुद्ध घी अर्पित करना इसी तरह 21 दूर्वा (घास) के जोड़े और शुद्ध घी अर्पित करना भी विशेष फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि यह उपाय कर्जमुक्ति और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है। पीले रंग की गणपति प्रतिमा की स्थापना गणेश जी की कृपा पाने के लिए पीले रंग की गणपति प्रतिमा की स्थापना का भी विशेष महत्व है। पीला रंग समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन पीली प्रतिमा स्थापित करने से घर-परिवार पर धन-धान्य की वृद्धि होती है। हाथी को हरा चारा खिलाना साथ ही, इस दिन हाथी को हरा चारा खिलाना भी शुभ माना गया है। धार्मिक विश्वास है कि ऐसा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कार्य सिद्धि प्राप्त होती है। विधिपूर्वक दर्शन और पूजा-अर्चना करना गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति मंदिर जाकर विधिपूर्वक दर्शन करना और पूजा-अर्चना करना भी अत्यंत मंगलकारी होता है। यह माना जाता है कि मंदिर में दर्शन और आराधना से बप्पा प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। इस प्रकार गणेश चतुर्थी न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा भरने का अवसर भी प्रदान करता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0