इन पुत्रों के नाम याद करने भर से,  लक्ष्मी दौडी चली आएंगी

लक्ष्मी को चंचल माना गया है। हर कोई चाहता है कि लक्ष्मी सदा उसे घर में निवास करे। हम आपको बता रहे हैं कुछ खास उपाय जिनको करने से मां लक्ष्मी आपके घर खिंची चली आएंगी।

आम धारणा है कि बेटे जब आवाज दें तो मां कहीं भी हो दौडी चली आती हैं। ऐसा ही मां लक्ष्मी के साथ भी है। अगर आप मां लक्ष्मीक को प्रसन्न करना चाहते हैं या उनकी कृपा दृष्टि चाहते हैं तो केवल उनके 18 पुत्रों के नाम ही जपने होंगे। इससे मां लक्ष्मीो आपके घर खिंची चली आएंगी।ज्यो्तिष और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब लक्ष्मी जी के पुत्रों का नाम लेंगे, तो मां दौड़ी चली आयेंगी। ये ममता ही तो है, जो मां को बच्चों से जोड़ती है। गणेश जी लक्ष्मी जी के मानस पुत्र हैं। वैसे तो लक्ष्मी जी चंचला हैं, एक स्थान पर नहीं टिकतीं। लेकिन दो स्थानों पर लक्ष्मी जी सदा निवास करती हैं। पहला वह स्थान जहां विष्णु जी का अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख से किया जाये। दूसरा वह स्थान, जहां गणपति की आराधना की जाये। तीसरा उपाय है लक्ष्मी जी के 18 पुत्रों का नाम जपना। वैसे तो लक्ष्मी जी वहां सदा निवास करती हैं, जहां गणपति पूजे जाते हैं, लेकिन अचानक रुपये चाहिये तो एक नहीं, बल्कि लक्ष्मी जी के अनेक पुत्रों के नाम लेना होगा। 
ऋग्वेद में लक्ष्मी जी के 4 पुत्रों का नाम इस श्लोक में आया है -आनंद: कर्दम: श्रीदश्चिकलीत इति विश्रुता: -ऋषय: श्रिय: पुत्राश्व मयि श्रीर्देवी देवता-4/5/4/6 लेकिन आकस्मिक धन पाने के लिये आपको लक्ष्मी जी के 18 वर्ग पुत्रों के नाम लेने होंगे। इसके बाद धन की व्यवस्था स्वयं लक्ष्मी जी आकर करती हैं। 
कैसे मिलेगा आकस्मिक धन? अगर अचानक कारोबार में घाटा हो जाये, शेयर बाज़ार में पैसे डूब जायें, अच्छी भली नौकरी चली जाये या फिर कोई प्राकृतिक आपदा आ जाये, ऐसे में धन की आवश्यकता सबको पड़ सकती है। बस ऐसी ही परिस्थिति में, लक्ष्मी जी के 18 पुत्रों का नाम, शुक्रवार से जपना शुरू कर दें। 
लक्ष्मी जी के धन दिलाने वाले 18 पुत्रों के नाम ॐ देवसखाय नम: - ॐ चिक्लीताय नम: - ॐ आनन्दाय नम: - ॐ कर्दमाय नम: - ॐ श्रीप्रदाय नम: - ॐ जातवेदाय नम: - ॐ अनुरागाय नम: - ॐ सम्वादाय नम: - ॐ विजयाय नम: - ॐ वल्लभाय नम: - ॐ मदाय नम: - ॐ हर्षाय नम: - ॐ बलाय नम: - ॐ तेजसे नम: - ॐ दमकाय नम - ॐ सलिलाय नम: - ॐ गुग्गुलाय नम: - ॐ कुरूण्टकाय नम: अगर आप भी किसी ऐसी परिस्थिति के शिकार हैं, जिसमें अचानक से पैसे रूपये चाहिए, तो यह उपाय शुक्रवार से आज़मायें। मां तो मां है, फिर लक्ष्मी ही क्यों न हों, बेटों के नाम पुकारेंगे तो मां दौड़ी चली आएंगी।
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0