शनिवार को करें यह 7 उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

गत 12 जुलाई को शनि देव वक्री हुए थे। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि शनिदेव मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं जिसका शनि अच्छा होता है, उसको राजसुख मिलता है। वहीं जिस पर शनि की ढैया व साढ़े साती और महादशा एवं अंतर्दशा होती है, उसे भयंकर कष्ट उठाने पड़ते हैं। शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है इसलिए बहुत से लोग दुखों और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार का उपवास रखते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए और शनि को सकारात्मक बनाने के लिए शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना फायदा पहुंचाता है।

आज हम अपने पाठकों को 7 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से शनि देवी की कृपा आप पर बनी रह सकती है—
काले वस्त्रों में करें शनिदेव की पूजा
शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और इसके बाद पूरे विधि विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनि यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी, धन या व्यापार से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें
शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

इन वस्तुओं का करें दान
तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश्य करें।

शनि यंत्र की करें पूजा
घर की सुख, शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है।

करें शनि मंत्र का जाप
शनिवार के दिन ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, कलयुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ऊँ शं शनिश्चरायै नम: मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

इन चीजों से बनाए दूरी
शनिवार के दिन लोहा, काली वस्तुएं, छाता, उड़द दाल, चमड़े के जूते नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है। इस दिन किसी से झूठ बोलना, छल करना, किसी को अपमानित करना आदि भूलकर नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

काली गाय/कुत्ते को रोटी खिलाना और झाडू खरीदना शुभ
शनिवार शाम काले कुत्ते या फिर काली गाय को रोटी खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0