चैत्र पूर्णिमा के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

चैत्र के महीने में आने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसे चैती पूनम भी कहते हैं। आपको बता दें कि चैत्र मास सनातन धर्म का पहला महीना होता है। ऐसे में यह दिन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। गौरतलब है कि इस दिन विधि विधान से भगवान सत्य नारायण की पूजा की जाती है। इस दिन विधि विधान से भगवान श्री हरि विष्णु का व्रत व पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। पूर्णिमा की रात को चंद्र देव की भी पूजा करने का खासा महत्व है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, चैत्र पूर्णिमा का व्रत 5 अप्रैल 2023 रखा जाएगा, लेकिन उदया तिथि के अनुसार पूर्णिमा स्नान 6 अप्रैल 2023 को होगा। चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए। इन कामों को करने से घर परिवार में सुख चैन का अभाव हो जाता है साथ ही तनाव व कलह का वातावरण बन जाता है। आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन कौन से काम गलती से भी नहीं करने चाहिए।

1. इस दिन गलती से भी देर तक सोते ना रह जाएं। चैत्र पूर्णिमा के दिन से सुबह जल्दी उठकर स्नान किया जाता है और भगवान विष्णु की पूजा के बाद दान-दक्षिणा दिया जाता है। पूर्णिमा के दिन दान-दक्षिणा का खास महत्व होता है।

2. चैत्र पूर्णिमा के दिन गलती से भी तामसिक भोजन, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन के सेवन का मन-मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए।

3. चैत्र पूर्णिमा के दिन अपना आचरण बिल्कुल शुद्ध रखना चाहिए। इस दिन किसी के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे चंद्र देव क्रोधित होते हैं।

4. पूर्णिमा के दिन गलती से भी तुलसी के पत्ते नहीं तोडऩे चाहिए। तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं लेकिन इस दिन तुलसी के पत्ते तोडऩा अशुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु की कृपा नहीं होती है।
5. मान्यता है कि पूर्णिमा की रात में दही का सेवन नहीं करें। इससे चंद्र दोष लगता है और जीवन में धन हानि समेत कई मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। रात में दही खाने से सेहत से जुड़ी भी कई समस्याएँ हो जाती हैं।

6. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का प्रभाव सबसे अधिक होता है। माना जाता है कि पूर्णिमा की रात वह अपनी पूर्ण कलाओं से संपन्न होकर आलोकित होता है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन ऐसा कोई भी काम करने से बचना चाहिए जिससे चंद्र दोष लगे।

7. चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए ताकि उससे जुड़े दोष दूर हों। चंद्रमा के प्रबल होने से धन, सुख और शांति आती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0