इस बार दीपावली लाई अनोखा और शुभ संयोग

लंबे अरसे बाद ऎसा शुभ संयोग बना है कि इस बार 11 नवम्बर को दीपावली त्योहार पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त पूरे दिन होगा। दीपावली का त्यौहार इस बार अनोखे और शुभ संयोग के साथ आया है। पंडितों की मानें तो सालों बाद ऎसे संयोग बनते है।

इस बार दीपावली पूजन का मुहूर्त पूरे दिन रहेगा। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6.06 से 6.19 बजे तक रहेगा। शुभ अमृत प्रात: 7.13 से 12.10 बजे तक, शुभ लाभ 3.29 से 5.08 बजे तक, प्रदोष काल शाम 5.34 से 8.12 तक मुहूर्त रहेगा। स्थिर वृषभ लग्न में 5.54 से 7.51 बजे तक पूजन करना अच्छा रहेगा। सिंह लग्न में पूजन करने वालों के लिए मध्य रात्रि 12.24 से 2.40 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त है। पंडित हरि नारायण चतुर्वेदी के अनुसार 9 नवम्बर को सोम प्रदोष के संयोग के साथ धन तेरस का पर्व मनाया जाएगा।

सोमवार चंद्र का प्रतिक है और इस दिन चांदी खरीदना शुभ रहेगा। इस दिन खरीदारी का मुहूर्त सूर्योदय से 8.07 बजे तक अमृत, 9.28 से 10.50 बजे तक शुभ, 10.32 से दोपहर 2.53 बजे तक लाभ एवं 2.53 बजे से सूर्यास्त तक खरीदारी का अच्छा मुहूर्त रहेगा। जिसके चलते बाजारों में अच्छी रौनक रहेगी। इस दिन अकाल मृत्यु से बचने के लिए दक्षिण दिशा में दीप दान करने का भी विधान है। 10 नवम्बर को रूप चतुर्दशी है।

इस दिन हनुमानजी का जन्म हुआ जो मंगलवार का शुभ संयोग लेकर आ रही है। धन के देवता कुबेर की पूजा भी की जाएगी। इसी दिन लक्ष्मी एवं धन्वंतरि की पूजा का भी विधान है। इस दिन बर्तन एवं चांदी खरीदना शुभ माना गया है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0