धनतेरस मुहूर्त, इन चीजों को भूलकर भी न खरीदें, आती है दरिद्रता, इन को जरूर खरीदें

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धन तेरस 10 नवंबर को है। इस दिन को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि धन तेरस पर शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से धन संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन कोई न कोई चीज खरीदकर घर लाने की परंपरा है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें इस दिन नहीं खरीदना चाहिए..आइये जानते हैं धनतेरस पूजा मुहूर्त और क्या खरीदें या क्या न खरीदें..

धनतेरस का मुहूर्त दो घंटे
पंचांग के अनुसार धनतेरस पर मां लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 1 घंटे 55 मिनट का है। इस दिन शाम 5.48 बजे से 7.44 बजे तक है। जबकि इस दिन प्रदोष काल शाम 5:30 बजे से 8:08 बजे तक और वृषभ काल 5:48 बजे से 07:44 बजे तक है। वृषभ काल स्थिर लग्न माना जाता है। मान्यता है कि वृषभ लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा करने से वो पूजा वाले घर में ठहर जाती हैं।

इसलिए खरीदते हैं बर्तन
भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक के रूप में भगवान विष्णु धन्वंतरि देव के रूप में समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धन तेरस को धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा भी पड़ी। धनतेरस पर्व से ही दीपावली की शुरुआत भी हो जाती है।

धनतेरस पर क्या खरीदें

1. मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदकर घर लाना चाहिए। खासतौर पर इस दिन सोना, चांदी, पीतल, खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन ये चीजें घर लाने से घर में धन दौलत की वृद्धि होती है।

2. इस दिन बर्तन भी खरीदे जाते हैं, तांबे या पीतल का बर्तन शुभ के लिए खरीदी जानी वाली वस्तुओं में प्रमुख है।

3. इस दिन धनिया खरीदना और झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसमें धनिया को पूजा के बाद किसी गमले में बो देना चाहिए। साथ ही फूल झाड़ू विषम संख्या में खरीदें और जिससे घर में झाड़ू लगाया जाय। मान्यता है कि धनतेरस पर नई झाड़ू घर लाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है, और लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

4. धनतेरस के दिन मिट्टी की मूर्ति जरूर खरीदनी चाहिए। मान्‍यता है कि मिट्टी की मूर्ति की पूजा करने से आपके घर में धन धान्‍य में वृद्धि होगी और घर में सुख समृद्धि आएगी। धनतेरस के दिन आप गणेश-लक्ष्‍मी की मूर्ति के अलावा कुबेर की मिट्टी की मूर्ति जरूर घर लाएं। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी और देवताओं के कोषाध्याक्ष कुबेर आपके घर में वास करेंगे और पूरे साल आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।

5. मान्यता है कि माता लक्ष्मी को कौड़ी बहुत प्रिय है। इसलिए धनतेरस के दिन 5 पीली कौड़ी जरूर खरीदना चाहिए और इसे मां लक्ष्‍मी के चरणों में अर्पित कर देना चाहिए। इससे आपको धन की प्राप्ति होगी और करियर के साथ ही आपके व्‍यापार में तरक्‍की होगी।

6. मान्यता है कि धनतेरस के दिन बाजार से साबुत खड़ा नमक जरूर खरीदकर लाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर से आर्थिक संकट दूर होगा और घर में धन वर्षा होती है। नमक लाने से आपके घर से वास्‍तु दोष दूर होती है और बुरी नजर का प्रभाव भी खत्म होता है। वहीं ऐसी मान्‍यता है कि धनतेरस पर नमक घर में लाने से राहु के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं।

धनतेरस पर क्या न खरीदें
1. धनतेरस के दिन काले या गहरे रंग की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।

2. चीनी मिट्टी से बनी चीजें, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है, जो अच्छा नहीं होता। इससे धन की तंगी का सामना करना पड़ता है।

3. धनतेरस के दिन नुकीली चीजें खरीदकर घर न लाएं। मान्यता है कि इन चीजों के साथ घर में दरिद्रता आती है।

4. इस दिन प्लास्टिक की चीजें भी खरीदने से दूर रहें, क्योंकि प्लास्टिक का संबंध भी राहु से होता है।

5. इस दिन एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन खरीदने से परहेज करें तो ही अच्छा है।

6. इस दिन लोहे की चीजें खरीदने से कुबेर रुष्ट होते हैं।

7. इस दिन आर्टिफिशियल चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इसकी इस दिन खरीदारी शुभ नहीं मानी जाती।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0