धनतेरस 2024: राशि अनुसार करें खरीददारी, माँ लक्ष्मी की होगी कृपा

इस साल धनतेरस का त्यौहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन लोग देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान कुबेर की भी पूजा करते हैं। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है।


ज्योतिष शास्त्र का मानना ​​है कि अगर इस शुभ अवसर पर राशि के अनुसार खरीदारी की जाए तो धन में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस हिंदू परंपरा में एक शुभ अवसर है, खासकर धातु की वस्तुओं की खरीदी के लिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह समृद्धि और सौभाग्य लाता है। प्रत्येक राशि के लोगों की अपनी विशेषताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर क्या खरीदना चाहिए, आज इसकी जानकारी दे रहे हैं— मेष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर अन्न और धन से भरा रहेगा।

वृषभ

वृष राशि वालों के लिए चांदी खरीदना भी लाभकारी रहेगा। आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं, इससे आपकी तरक्की बढ़ेगी।

मिथुन

मिथुन राशि वालों को धनतेरस पर सोने से बनी चीजें खरीदनी चाहिए। सोना खरीदने से आपके सौभाग्य में तेजी से वृद्धि होगी और घर में लक्ष्मी का वास भी रहेगा।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। इसके बाद इस श्रीयंत्र की पूजा करें और इसे तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं।

सिंह

सिंह राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ धार्मिक पुस्तकें खरीदें और उनका रोजाना पाठ करें।

कन्या

कन्या राशि वाले लोग धनतेरस पर पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

तुला

धनतेरस पर तुला राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान, रसोई का सामान या चांदी की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग धनतेरस पर जमीन, भवन खरीदने के अलावा चल और अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु

धनु राशि वालों के लिए धनतेरस पर वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ रहेगा।

मकर

धनतेरस पर मकर राशि के लोग घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान या नीले रंग की वस्तुएं या कपड़े खरीद सकते हैं।

कुंभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लेना चाहिए जिस पर देवी लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर बनी हो। इससे कुबेर देव और मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होंगे और धन की वर्षा करेंगे।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पीतल के बर्तन खरीदना लाभदायक रहेगा। नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0