31 दिसम्बर, 2023 से सीधी चाल चलेंगे देव गुरू बृहस्पति, 12 राशियों पर प़डेगा प्रभाव, जानिये क्या होगा

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। 31 दिसंबर, 2023 को गुरु मेष राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। फिलहाल देव गुरु बृहस्पति वक्री यानि उल्टी चाल चल रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 118 दिन बाद 31 दिसंबर को मार्गी होकर देव गुरु बृहस्पति सीधी चाल चलेंगे। गुरु के मार्गी होने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। आपकी कुंडली में संतान, फाइनेंस, विवाह, शिक्षा, इनकम और मान-सम्मान स्टेटस सभी गुरु की स्थिति पर ही निर्भर करती है। मार्गी गुरु आपकी कुण्डली में बहुत सारे बदलाव लाने वाले हैं। ये बदलाव सकारात्मक या नकारात्मक भी हो सकते हैं। देव गुरु के उल्टी चाल चलने के कारण जो जातक 118 दिनों से परेशान था, अब उन लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

देव गुरु बृहस्पति कब होंगे मार्गी
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की वक्री और मार्गी दोनों ही स्थितियों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर 2023 की सुबह 07 बजकर 08 मिनट पर देवताओं के गुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह का मार्गी होना कई राशि के जातक के लिए राहत भरा रहने वाला है, जिन राशि के जातक गुरु के वक्री होने पर समस्याओं का सामना कर रहे थे, उन्हें गुरु के मार्गी होने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

धनु और मीन राशि का स्वामी हैं देव गुरु बृहस्पति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव जरूर पड़ेगा। ऐसे में नए साल में कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत होगी, तो कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। देव गुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि का स्वामी है, इसके साथ ही कुंडली में देव गुरु को भाग्य, ऐश्वर्य, संतान, विवाह, धार्मिक कार्य, दान-पुण्य आदि का कारक माना जाता है। गुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है।

कुंडली में कमजोर गुरु के लक्षण
कमजोर बृहस्पति के कारण व्यक्ति को समाज में वास्तविक प्रसिद्धि नहीं मिल पाती है। व्यक्ति आसानी से दूसरों पर हावी हो जाता है। गुरु बल के अभाव में जातक दूसरे को समझाने में कठिनाई महसूस करता है, इसके साथ ही बालों के झड़ने या बालों के झड़ने की नियमित समस्या से गुजरता है। कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति को आंख, गले, कान, सांस, फेफड़ों संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु कमजोर होने पर व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याएं जैसे कि गैस, कब्ज, अपच जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है यानी पूरे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल...

मेष
आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। सम्पत्ति से आय बढ़ेगी। मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च बढ़ेंगे।

वृष
आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन
वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट हो सकता है।

कर्क

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी आ सकती हैं।

तुला
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक

मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार को गति मिल सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

धनु
वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मकर
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी।

कुंभ
मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। वाणी में सौम्यता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team