जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जून

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

 मेष लग्नराशि : इस सताह मेष राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते छात्र वर्ग अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंतित बने रह सकते हैं। इस हफ्ते कोई छोटी यात्रा का योग बन सकता है। कुछ खर्चे भी इस हफ्ते संभव है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते कुछ लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चलें। माता के साथ बहसबाजी से बचें।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में कोई चिंता परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको मान-सम्मान तथा उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कुछ व्यर्थ के खर्च इस हफ्ते आपके सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्तहा मिथुन राशि के जातकों को आलस्य परेशान कर सकता है। इस हफ्ते भाई बहनों के साथ बहस करने से बचे। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते कामकाज से संबंधित यात्रा को योग बन सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। सरकार से जुड़े मामलों में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर दुविधा में रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क लग्नराशि :
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अधिक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सेहत को लेकर इस हफ्ते आप कुछ चिंतित बने रह सकते हैं। इस हफ्ते पारिवारिक लोगो के साथ कुछ मतभेद संभव है, इसलिए इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह रहेगी। धन को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। छात्रों के लिए हफ्ता सकारात्मक फल देने वाला रहेगा।

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को शुरुआत से ही मन माफिक सफलता मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका कोई अधूरा कार्य पूर्ण हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव बना रह सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। हफ्ते का मध्य भाग आपकी जमापूंजी में वृद्धि करने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के अंतिम भाग में आलस्य आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में पदलाभ के योग रहेंगे।

कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों के शुरुआत के दिनों में यात्रा तथा खर्च के योग बने रहेंगे। कामकाज को लेकर स्थिति आपके लिए अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपके रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। वाणी पर संयम रहने की जरूरत रहेगी। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपको अच्छा मिलेगा। नौकरी वर्ग के जातकों के लिए हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें तथा मन को शांत रखें।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को किसी नए मार्ग से धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आपके आय के साधन बढ़ सकते हैं। छात्र वर्ग का इस हफ्ते पढ़ाई से मन भटक सकता है। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। हफ्ते के मध्य भाग में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं तथा कोई कामकाजी यात्रा के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका अच्छा बना रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील इस हफ्ते आपके हाथ लग सकती है। इस हफ्ते आपको धन का लाभ मिल सकता है। संतान के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्चे वाला साबित हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। मन को शांत रखने की सलाह रहेगी।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते कुछ नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ तथा सफलता देने वाला रहेगा। मकान जमीन से जुड़ी दिक्कतें आपकी इस हफ्ते दूर हो सकती है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते कुछ परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाए रखें तथा संतान की सेहत का ध्यान रखें। धन लाभ को लेकर अंतिम भाग कुछ निराशा दे सकता है।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता कुछ अच्छे लाभ ले कर आ सकता है। हफ्ते का मध्य भाग आपके मान-सम्मान में वृद्धि करा सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी संतान को कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिस्ते मधुर रहेंगे। धन लाभ के नए मार्ग आपको मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के योग हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए हफ्ता विशेष लाभकारी रहेगा। इस हफ्ते आपको जीवनसाथी का भरपुर सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते कामकाज से हुआ धन का लाभ आपकी जमापूंजी में वृद्धि कराएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। हफ्ते के मध्य में सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के अंतिम भाग में आलस्य के कारण आपका कोई काम न बिगड़े, इसका पूरा ध्यान रखें।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को सेहत संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते आपके खर्चो में वृद्धि संभव है। कामकाज से संबंधित किसी यात्रा का योग अचानक बन सकता है। बेरोजगार जातको के लिए यह हफ्ता कोई शुभ समाचार दे सकता है। इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह रहेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई से भटक सकता है। जीवनसाथी के कार्य आपके सम्मान में वृद्धि करा सकते हैं।

--आईएएनएस

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team