चैत्र पूर्णिमा 2023: इन कामों को करने से होते है कष्ट दूर और आती है सुख समृद्धि

जो पूर्णिमा चैत्र मास में आती है उसे चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। कही जगहों पर इस पूर्णिमा को चैती पूनम भी कहा जाता है। चैत्र पूर्णिमा हिंदू वर्ष का पहला महीना है। इस दिन विष्णु भगवान और सत्य नारायण की पूजा की जाती है। वहीं रात के समय चंद्रमा की पूजा की जाती है और उन्हें अघ्र्य दिया जाता है। इस बार चैत्र पूर्णिमा का व्रत बुधवार 5 अप्रैल रखा जाएगा। हालांकि उदयातिथि के अनुसार पूर्णिमा स्नान और दान-पुण्य का काम 6 अप्रैल को किया जाएगा। चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान-दान से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ खाम काम करने से विष्णु भगवान की कृपा मिलती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

1. चैत्र पूर्णिमा के दिन विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना बहुत शुभ माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर के जीवन में सुख समृद्धि हासिल की जा सकती है।

2. चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद रात में खीर या सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा की बारिश करती हैं, जिसके फलस्वरूप साधक के जीवन के समस्त कष्ट धीरे धीरे दूर हो जाते हैं।

3. इस विशेष दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए, चैत्र पूर्णिमा की संध्या में पीपल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आप का जीवन सुखद होता है।

4. चैत्र पूर्णिमा के दिन रात के समय कच्चे दूध में चावल मिलाकर चंद्र देव को अघ्र्य देना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। आपको अघ्र्य देते समय ऊँ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम: या ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नम: मंत्र का जाप भी करना चाहिए। इससे आप से माता रानी जल्दी प्रसन्न होती हैं।

5. वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं के लिए यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन पति-पत्नी को एक-साथ मिलकर चंद्र देव को अघ्र्य देना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं, घर में सुख समृद्धि आने के साथ साथ घर के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0