इन पौधों को घर में लगाने से होती है आर्थिक स्थिति प्रभावित और...

अपने छोटे-छोटे घरों को आन्तरिक सजावट के साथ सुन्दर बनाने के लिए घर के आंगन या छोटे से कच्चे हिस्से, जिसे लॉन कहा जाता है, को सजाने के लिए पौधे लगाना पसन्द करते हैं। इन पौधों से एक तरफ जहाँ हमें हरियाली का अहसास होता है, वहीं दूसरी ओर ये पौधे वातावरण से कुछ पर्यावरण प्रदूषण को भी दूर करने में सहायता प्रदान करते हैं। गमलों के अन्दर लगाए जाने वाले पौधों में अधिकांशत: फूलों के होते हैं।

घर के निर्माण से लेकर घर की सजावट तक में आजकल वास्तु शास्त्र का सहारा लिया जाता है। कई लोग अपने यहाँ लगाए जाने वाले पौधों और गमलों तक को वास्तु शास्त्र के जानकारों से पूछने के बाद लगाते हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे पौधों को लगा लिया जाता है, जो वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करते हैं, हालांकि यह पौधे घर की शोभा बढ़ाने में सहायक होते हैं। नकारात्मक पौधों के घर में होने से न सिर्फ घर की शान्ति प्रभावित होती है अपितु घर के सदस्यों के बीच आपस में मनमुटाव व कलह की सम्भावनाएँ ज्यादा हो जाती हैं। घर-परिवार की तरक्की रुक जाती है। आर्थिक तौर पर कमजोरी आती है। आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से सुन्दरता तो बढ़ती है लेकिन जिनसे आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है साथ ही परिवार के सदस्यों मनमुटाव व कलह बढ़ती है।

आइए डालते हैं एक नजर उन पौधों पर...

मेहंदी के पौधे
मेहंदी के पेड़ तो अमूमन घरों में मिल ही जाते हैं, कारण है कि इनके पत्तों को घिसकर महिलाएं हाथों पर लगाने और बालों में भी लगाती हैं। हालांकि ये पेड़ लाभकारी औषधियों का खजाना कहा जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ये पेड़ घर के लिए अशुभ है।

बोनसाई के पौधे
आजकल बोनसाई पौधों को घर में लगाने का प्रचलन बढ़ गया है। बोनसाई के पौधे नकारात्मकता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। अपने घर या ऑफिस पर कभी भी भूल कर नागफनी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। बोनसाई के पौधे देखने में खूबसूरत होते हैं लेकिन इन्हें घर में लगाने से घर का विकास रुक जाता है। इन्हें लगाने से धन हानि होती है। इन्हें लगाने से परिजनों के सम्बन्धों में खटास आती है। इसके साथ ही घरों में कभी भी उन पौधों को नहीं लगाना चाहिए जिनमें से दूध निकलता हो। इन्हें घर में लगाने से किस्मत बिगड़ जाती है। यदि आपको बोनसाई बहुत ज्यादा पसन्द है तो आप इन्हें घर के बाहर लगा सकते हैं।

इमली का पौधा
जिस तरह से वास्तु शास्त्र बोनसाई के लिए मना करता है, उसी तरह से यह शास्त्र घर में इमली का पौधा लगाने को भी मना करता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार इस पौधों को लगाने से घर में वाद-विवाद की स्थिति पैदा होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस जमीन पर इमली का पौधा लगा हो वहाँ पर घर नहीं बनाना चाहिए। इमली के पौधे से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बबूल का पौधा
बबूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके चलते इसे बहुतायत में लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र का कहना है कि बबूल का पौधा विवादों को जन्म देता है। जिस घर में इस पौधे को लगाया जाता है, वहाँ हमेशा विवादास्पद स्थितियाँ पैदा होती हैं।

कैक्टस के पौधे
कैक्टस का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि कैक्टस के पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में दुर्भाग्य शुरू हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए।

खजूर के पौधे

सर्दियों के दिनों में बहुतायत में खजूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे फल के रूप में खाया जाता है। खजूर सेहत बनाने में मददगार होता है, लेकिन इसका पौधा घर में लगाने से परिवार की किस्मत खराब हो जाती है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर में खजूर का पेड़ लगाने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही आर्थिक तौर पर परिवार पिछडऩे लग जाता है।

नींबू और आंवले का पेड़
अक्सर लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हें भी शुभ नहीं माना गया है। यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0