सीढि़यों के नीचे इन चीजों को रखने से करना प़डता है आर्थिक तंगी का सामना

कई पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक घर में एक प्रकार की ऊर्जा होती है, और वास्तु यह निर्धारित करता है कि उस ऊर्जा को उस घर में रहने वाले परिवार के लिए सकारात्मक और संतोषजनक कैसे बनाया जाए। यदि आप एक स्वतंत्र घर बना रहे हैं या आपके फ्लैट के भीतर सीढ़ियां हैं, तो सीढ़ी से जुड़े वास्तु उपाय आपके घर में संतुलन ला सकते हैं। यदि आपकी सीढ़ियां वास्तु नियमों का पालन करती हैं तो यह आपके जीवन में प्रसिद्धि का कारण बन सकती हैं। दूसरी ओर, अगर ऐसा नहीं होता तो आपक्को असफल हो ने से कोई नहीं रोक सकता। सीढ़ियों के नीचे कई चीजों को रखना अशुभ होता है लेकिन लोग अक्सर घर में कम जगह होने की वजह से इस जगह का इस्तेमाल करते हैं। कई बार लोग सीढ़ियों के नीचे ऐसी चीजें बनवा लेते हैं जिससे बहुत बड़ा वास्तु दोष बन जाता है। इससे लोगों को अपने जीवन में कई तरह की पेचीदगियों और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको बताएंगे कि हमें सीढ़ियों के नीचे कौन सी चीजें रखनी चाहिए और क्या नहीं।

शौचालय

ज्यादातर लोग सीढ़ियों के नीचे शौचालय बनवाते हैं। यह बड़े पैमाने पर वास्तु दोष पैदा करता है। इससे घर के सदस्य रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है।

पानी से जुड़ी चीज़ें
हमें कभी भी सीढ़ियों के नीचे पानी से जुड़ी चीजें नहीं रखनी चाहिए। कई बार इस जगह पर वाशबेसिन बना देते हैं, लेकिन यह एक बहुत बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है। हमें एक्वेरियम जैसी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये भी पानी से जुड़ी होती हैं। सीढ़ियों के नीचे पानी से संबंधित सामान रखने से घर में धन का संचय नहीं होता है। परिश्रम से कमाया हुआ धन व्यर्थ के कार्यों में व्यर्थ जाता है।

पूजा घर
सीढ़ियों के नीचे पूजा कक्ष बनाना किसी भी तरह से अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे एक प्रमुख वास्तु दोष माना गया है।

अध्ययन कक्ष
अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे बच्चों के पढ़ने की जगह या अपना कार्यस्थल बना लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और आप भी पूरे ध्यान से अपना काम पूरा नहीं कर पाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे बैठकर कोई भी काम करने से आपको अनगिनत मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहां काम करते वक्त आपका दिमाग अतिरिक्त बोझ महसूस कर सकता है इसलिए सीढ़ियों के नीचे बैठकर काम न करें।

कूड़े का डिब्बा
आपको घर की सीढ़ियों के नीचे कचरे का डिब्बा नहीं रखना चाहिए। सीढ़ियों के नीचे रोजाना अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। यहां पर कूड़ा रखना न सिर्फ कीटाणुओं को बढ़ाता है बल्कि यह घर में नकारात्मकता भी लाता है इसलिए घर की सीढ़ियोंके नीचे कूड़ा नहीं रखना चाहिए।

लॉकर
लॉकर में आप रुपए-पैसे रखते हैं और रुपए पैसों को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। सीढ़ियों के नीचे का स्थान भले ही सुरक्षित हो लेकिन यह लॉकर के लिए सही नहीं है। लॉकर को सीढ़ियों के नीचे रखना मां लक्ष्मी के अनादर करने के समान होता है। ऐसे में आपको आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

जूते-चप्पल

आपको सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता फैल सकती है। यह घर के सदस्यों में तनाव का भी कारण बन सकता है। जूते-चप्पल और शू रैक रखने के लिए सबसे अच्छा स्थान घर के बाहर का होता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0