कुत्तों को खाना खिलाने और सेवा करने से दूर होते हैं कुंडली के दोष, माँ लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

जानवरों की सेवा करने से न सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है अपितु आपके बहुत सारे ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं। जानवरों के लिए सेवा भाव सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है। बहुत से जानवरों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है।

यदि आपने कुत्ता पाला है तो वह आपके अशुभ ग्रहों को समाप्त कर देता है। कई बार देखने में आता है कि कभी कभी कुत्ता अचानक बीमार पड़ जाता है अथवा मर जाता है। इसके उपरांत घर में बीमार चल रहा कोई व्यक्ति धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। अर्थात गृहस्वामी के बुरे ग्रह को अपने ऊपर लेकर वह कष्ट पाता है। कुत्ते को पालने का नियम यह है कि घर में उसके लिए अलग से कोई स्थान बनाया जाए क्योंकि ऐसा भी माना गया है कि घर में हर जगह कमरे में, रसोई में, बैठक में कुत्ते के भ्रमण करने से घर के पितृ एवं देवता उस घर का भोग ग्रहण नहीं कर पाते हैं। यदि राहु और केतु आपके अशुभ चल रहे हैं तो कुत्ते को दूध ,रोटी- ब्रेड अथवा बिस्कुट हर रोज खिलाएं। राहु एवं केतु संबंधी परेशानियां और कष्ट दूर होंगे। मानसिक तनाव दूर होगा और संघर्ष की सीमाएं कुछ कम हो जाएंगी। अमावस्या को कुत्ते को घी से चिपडी हुई रोटी खिलाने से जीवन के संकटों से मुक्ति पाई जा सकती है।
ऐसे में ही आज हम अपने पाठकों से स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने को लेकर बात करेंगे कि स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने से क्या होता है।

खत्म होते हैं कुंडली के दोष
अगर आप स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाते हैं या उसकी सेवा करते हैं तो आप अपनी कुंडली के दोष को खत्म कर सकते हैं। इन ग्रह दोष के कारण आपको बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत, आर्थिक समस्या, करियर में बाधाएं और रिश्तों में दरार जैसी समस्या का सामना होता है।

काले कुत्ते की सेवा करने से कम होता है शनि दोष
ग्रह दोष को दूर करने के लिए कुत्तों की सेवा करें, विशेष तौर पर काले कुत्ते की सेवा करने से शनि दोष को कम किया जा सकता है। काला रंग शनि भगवान का होता है। शनि देव न्याय के देवता हैं, जो लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। कुत्तों की सेवा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है।

कुत्ते को खाना खिलाने से प्रसन्न होती हैं माँ लक्ष्मी
कुत्ते को खाना खिलाने या उसकी सेवा करने से धन की देवी माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। कुत्ता भगवान शिव के उग्र रूप भैरव जी का वाहन हैं। भैरव जी देवी लक्ष्मी के संरक्षक भी हैं। इसीलिए कुत्ते की सेवा कर आप लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कुत्ते को भोजन कराने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मजबूत होता है केतु ग्रह
कुत्ते को खाना खिलाने से आप केतु ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। अगर आपकी कुंडली में केतु दोष है तो आप कुत्ते की सेवा जरूर करें। ऐसा करने से आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0