इन चीजों का दान करने से होती महादेव की कृपा

आज अधिक मास का 3रा सोमवार का दिन है जिसे सनातन धर्म में भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना गया है। भगवान शिव के मस्तिष्क पर चंद्रमा विराजमान हैं। इन दिनों की कृपा कपाने के लिए सोमवार के दिन दान-पुण्य किया जाए तो बेहतर रहता है। शास्‍त्रों और पुराणों में भी बताया गया है कि दान-पुण्‍य करके न सिर्फ अपने इस जन्‍म के अच्‍छे कर्मों का पुण्‍य प्राप्‍त करते हैं बल्कि परलोक में भी अपने लिए बेहतर स्‍थान प्राप्‍त करते हैं। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि सोमवार के दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

दूध
का करें दान
सोमवार के दिन दूध का दान करना मंगलकारी माना जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को दूध प्रिय होता है। इसलिए सोमवार को कई लोग दूध से भोलेनाथ का अभिषेक भी करते हैं। इसलिए इस दिन गरीबों में दूध बांटना या दूध का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

सफेद वस्त्रों का करें दान
सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़ों के दान का भी अपना विशेष महत्व होता हैं। मान्यता है कि इस दिन श्वेत वस्त्र किसी गरीब या ब्राह्मण को दान में देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख- समृद्धि आती है। चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

शिव
मंदिर में चढ़ावा
सोमवार के दिन भोलेनाथ भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन शिव मंदिर में कुछ ना कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। ये मंदिर की कोई सामग्री हो सकती हैं, पैसो भी हो सकते हैं या फिर प्रसादी भी चढ़ाई जा सकती हैं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य ख़त्म होने लगता हैं। आपको हर सोमवार शिव मंदिर दर्शन के लिए भी जाना चाहिए। ज्यादा कुछ नहीं तो वहां की दान पेटी में आप अपनी स्वेच्छानुसार कुछ ना कुछ पैसे तो दान कर ही सकते हैं।

बच्चे को दें उपहार
सोमवार के दिन किसी बच्चे को कोई उपहार देना भी लाभकारी होता हैं। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शान्ति बनी रहती हैं। आप सिर्फ अपने बच्चों को ही नहीं बल्कि किसी गरीब बच्चों को भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे होने वाले लाभ के अतिरिक्त आपको उनकी प्यारी मुस्कान भी देखने को मिलेगी। इन गरीब बच्चों को पैसा, खाना, खिलौने जैसी चीजें उपहार स्वरुप दी जा सकती हैं।

चांदी भी कर सकते हैं दान
सोमवार के दिन आप कुछ चांदी भी दान कर सकते हैं। वैसे चांंदी काफी महंगी आती है। लेकिन आप अपने बजट के अनुसार चांदी दान में दे सकते हैं। दरअसल चांदी पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इसलिए चांदी दान में देने से चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0