ये उपाय अपनाने से हो जाती है घर में पैसे की कमी दूर

नई दिल्ली। हर इंसान के जीवन में अच्छा बुरा दौर आता है। इंसान अपनी जिंदगी में लक्ष्मी को लेकर यानि पैसे को लेकर सबसे अधिक चिंतित रहता है। जब तक इंसान के पास पैसा रहता है वह हमेशा खुशी से रहता है और लोग भी उसे सलाम करते हैं लेकिन जब उसके पास पैसे की कमी हो जाए तो सोचो उसका क्या होता होगा। घर में पैसे की कमी होने के कई कारण हैं इन कारणों में एक अहम कारण है वास्तुदोष भी है। घर में कुछ चीजें ऎसी होती हैं जिनको सही तरीके से नहीं रखने या बेकार चीज घर में रखने से पैसे की कमी आ जाती है उसे वास्तुदोष कहते हैं। घर के इन वास्तुदोषों को दूर करने के लिए अगर इंसान प्रयास करे और कुछ उपाय अपनाए तो घर में पैसे की कमी दूर हो जाती है।

लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर ......
घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर या स्वास्तिक का चिन्ह या फोटो लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।

धातु का बना कछुआ और मछली ......
धातु के बने कछुए और मछली को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऎसा करने से घर से जुडी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।

हनुमान की मूर्ति ......
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान की पंचस्वरूप वाली मूर्ति या तस्वीर लगाएं। नियमित रूप से उनकी पूजा करें।

पिरामिड ......
घर के जिस हिस्से में परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय विताते हैं, वहां पर चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखें। यह घर के सदस्यों की आय में वृद्धि करता है।

सुराही ......
घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही रखनी चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती। सुराही न हो तो मिट्टी का घडा रखा जा सकता है। ये कभी भी खाली न रहे, पानी खत्म हो जाने पर इसे फिर से भर दें।

वास्तु देवता की मूर्ति ......
घर में वास्तु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0