बुद्धपूर्णिमा को लगेगा पहला चन्द्र ग्रहण, जाने समय व सूतक काल, भारत में दिखाई नहीं देगा

सूर्य ग्रहण के बाद वर्ष 2022 का पहला चन्द्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चन्द्रग्रहण रविवार 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगा। बुद्ध पूर्णिमा हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, 16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि, विशाखा नक्षत्र है और चन्द्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। यह चन्द्रग्रहण पूर्ण चन्द्रग्रहण होगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व चन्द्रग्रहण परिघ योग में मनाया जायेगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं में चन्द्रग्रहण का विशेष महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा और चन्द्रग्रहण पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और ध्यान करने का हिन्दू धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व होता है।

चन्द्रग्रहण का समय

साल का पहला चन्द्रग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चन्द्रग्रहण 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा। यह चन्द्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साल 2022 का पहला चन्द्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, चन्द्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 9 घंटा पहले से लग जाता है। सूतक काल में कोई शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।

यहां पर दिखाई देगा

भारत में इस चन्द्रग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। साल का पहला पूर्ण चन्द्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0