जन्माष्टमी पर लाएँ मोर पंख, दूर होता है घर का वास्तु दोष

कल 19 अगस्त शुक्रवार को देश भर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव को पूरा भारत श्रद्धा के साथ मनाता है। इस दिन न सिर्फ भगवान कृष्ण के मंदिरों में अपितु घरों में पूजा घरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। भक्तगण पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखते हैं और कृष्ण जन्म के बाद इस व्रत को पंजरी खाकर तोड़ते हैं। जन्माष्टमी के दिन लोग कृष्ण भगवान को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। वास्तु शास्त्र में भी श्रीकृष्ण से जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन घर में मोर पंख लाने से घर का वास्तु दोष तो दूर होता ही है, साथ ही इसके कई दूसरे लाभ भी होते हैं। घर में मोर पंख लाने के बाद उसे कहाँ और कैसे लगाया जाए आइए डालते हैं एक नजर—

वास्तु दोष समाप्त करता है मोर पंख
वास्तु में मोर पंख को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर में मोर पंख लाने से ना सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा आती है, बल्कि घर से वास्तु दोष भी खत्म होता है। घर में मोर पंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से उस घर को बुरी नजर नहीं लगती है। इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

ऐसे रखें मोर पंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखने के भी नियम बनाए गए हैं। वास्तु के हिसाब से 8 मोर पंख लें और इन सभी को एक साथ सफेद धागे से बांध दें। ओम सोमाय नम: मंत्र का जाप करते हुए इन मोर पंखों को घर में कहीं साफ जगह पर रख दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियाँ खत्म हो जाएंगी और सुख-समृद्धि का वास होगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0