जानें क्या है तुलसी के पौधे का महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। तुलसी को पाप का नाश करने वाली माना गया है। इनका पूजन करना श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि इनकी पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी तरह की पूजा तथा धार्मिक कायों में तुलसी का उपयोग किया जाता है। तुलसी पत्ती से पूजा, व्रत, यज्ञ, जप, होम तथा हवन करने का पुण्य मिलता है। युगों से यह परंपरा चली आ रही है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा होना चाहिए। जिससे घर में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहे और घर में सकारात्मक ऊर्जा की बढोत्तरी हो। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे से कई आध्यात्मिक बातें जु़डी हैं। पुराणों में तुलसी की धार्मिक कथाओं जिक्र है तो धार्मिक रूप से तुलसी से जुडी बहुत सी मान्यताएं भी हैं। इसी के साथ यह पौधा वैज्ञानिक तौर पर भी फायदेमंद है।
जानें क्या है तुलसी के पौधे का महत्व:-

- भूत-प्रेत में विश्वास करने वाले लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि घर में तुलसी का पौधा होने से इस तरह की बाधाएं जीवन में नहीं आएंगी। तुलसी के होने से भूत-प्रेत जैसे नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पडेंगे। हिंदू धर्म में तुसली को पवित्र व धार्मिक पौधा माना जाता है।

- तुलसी के पौधे से जु़डे कुछ धार्मिक नियम भी हैं। तुलसी की पत्तियां कुछ खास दिनों में नहीं तोडनी चाहिए। चंद्रग्रहण, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी की पत्तियां न तोडे। सूर्यास्त के बाद भी तुलसी की पत्तियां नहीं तोडनी चाहिए। ऎसा करना अशुभ माना जाता है।

- माना जाता है कि भगवान कृष्ण के भोग में और सत्यनारायण की कथा के प्रसाद में तुलसी की पत्ती जरूर रखनी चाहिए। ऎसा नहीं करने से प्रसाद पूरा नहीं माना जाता।

- घर में तुलसी का पौधा होना शुभ होता है। इसके सामने रोज शाम को दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

- मान्यता है कि तुलसी होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।

वैज्ञानिक तौर पर भी तुलसी के कई फायदे हैं:-

- तुलसी दवा की तरह भी इस्तेमाल की जाती है। आपके घर के पीछे या घर में तुलसी होने से मच्छर और छोटे-छोटे की़डे नहीं आते।

- रोज तुलसी की पत्ती खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। तुलसी में बीमारियों से ल़डने के गुण हैं। यह शरीर में बीमारियों से ल़डने की क्षमता बढ़ाती है।

- तुलसी की पत्तियां खाने से खून साफ रहता है। इससे आपकी त्वचा और बाल स्वस्थ रहते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0