फेंगशुई की इन चीजों को लगाने से घर में आती है खुशहाली

तनाव और परेशानियों से घिरा व्यक्ति घर परिवार में सुख शांति लाने के लिए आजकल धर्मगुुरुओं के साथ-साथ वास्तु शास्त्र और फेंगशुई पर भी बहुत ज्यादा खर्च करने लगा है। कहा जाने लगा है कि जिस तरह वास्तु जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करता हैं, उसी तरह फेंगशुई भी खुशहाली के आगमन के लिए बहुत मायने रखता है। फेंगशुई घर में रखी चीजों की ऊर्जा को शुभ संचार में तब्दील करने के लिए जाना जाता है। फेंगशुई में कई ऐसी चीजें—घोड़े की प्रतिमा, लाफिंग बुद्धा, धातु का कछुआ—बताई गई हैं जो जीवन में खुशहाली लाने का काम करती हैं। आज हम अपने पाठकों को फेंगशुई की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि यदि यह आपके घर में हैं तो हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक तरफ इन चीजों के होने से जहाँ घर में सुन्दरता बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर सुख शांति का वातावरण कायम होगा।
आइये डालते हैं एक नजर उन चीजों पर जिन्हें घर में लाकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन किया जा सकता है—

भागते घोड़े की तस्वीर
घोड़े को तरक्की और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर पर 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर या घोड़े की मूर्ति लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इससे नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याएँ दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। आजकल बाजारों में यह तस्वीर हर साइज में बहुतायत में मिलती है। यहाँ तक की इसकी 3डी प्रिंट भी बाजार में उपलब्ध है लेकिन इसकी कीमत कुछ ज्यादा है।

धातु का कछुआ
धातु का कछुआ सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मान्यता है कि धन लाभ के लिए धातु के कछुए को पानी के जार में डालकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यदि आपके घर में उत्तर दिशा में कोई ऐसा कोना नहीं है तो आप इसे अपने पूजा स्थल पर रख सकते हैं।

लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर रखने से मानसिक व आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

विंड चाइम व बाँस का पौधा
चीनी वास्तुशास्त्र में विंड चाइम का विशेष महत्व है। इसे मुख्य द्वार व खिडक़ी के पास लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
विंड चाइम की तरह बांस का पौधा घर पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। घर का माहौल सुखमय व खुशनुमा होता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत दुरुस्त रहने के साथ वे दीर्घायु होते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0