वार्षिक राशिफल 2024 : कैसा बीतेगा मीन राशि वालों के लिए वर्ष

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं गुरु ग्रह को ज्ञान, आध्यात्म, गुरु, वृद्धि और समृद्धि का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, उन लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। मीन राशि के जातक अपने चिन्ह मछली की ही तरह शांत, बहुत कोमल और दयालु प्रवृति के होते हैं। इनका स्वभाव बेहद सहानुभूतिपूर्ण होता है। इस कारण काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं। यह लोग आदर्शवादी दुनिया में रहना पसंद करते हैं। कई बार तो इन्हें कल्पना और तथ्य में भेद करना कठिन हो जाता है।

मीन राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में राहु ग्रह स्थित होंगे और दूसरे भाव में गुरु ग्रह रहेंगे। छठे भाव में चंद्रमा और सप्तम भाव में केतु रहेंगे। साथ ही नवम भाव में बुध और शुक्र तो दशम भाव में मंगल और सूर्य हैं। साथ ही 12वें भाव में शनि देव स्थित रहेंगे। आप लोगों पर शनि देव की साढ़े साती चल रही है। लेकिन आप लोगों से चांडाल दोष खत्म हो गया है। इसलिए थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं राहु ग्रह लग्न में आ गए हैं तो थोड़ा संघर्ष इस साल भी रहेगा। वहीं इस साल आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे।


वैवाहिक जीवन
साल 2024 प्रेम- संबंधों को लेकर भी मिलाजुला रहेगा। क्योंकि राहु ग्रह की पंचम दृष्टि आपके प्रेम संबंध पर पड़ रही है। इसलिए जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है उनमें थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। साथ ही सप्तम भाव में केतु हैं। इसलिए वैवाहिक जीवन में कभी- कभी तनाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए रिश्तों को संभालकर कर रखें।

कारोबार
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 आप लोगों को 2023 के मुकाबले अच्छा रहेगा जो लोग व्यापार करते हैं, उनको इस साल अच्छा लाभ हो सकता है। गुरु 1 मई तक उनको अच्छा मुनाफा करा सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी समय अच्छा रहेगा। वहीं राहु ग्रह आपके काम- कारोबार को चमकाएंगे। लेकिन साढ़े साती चल रही है और शनि देव 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। तो थोड़ा खर्चा ज्यादा हो सकता है। वहीं अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप लोग नौकरी बदल सकते हैं। साथ ही कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करा लें।

आर्थिक स्थिति
आप लोगों को आर्थिक स्थित के लिहाज से साल 2024 ऐवरेज से अच्छा रहेगा, क्योंकि गुरु धन स्थान पर हैं तो आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही धन संचय भी होगा। वहीं अगर आप घर या वाहन लेना चाहते हैं तो वो आप ले सकते हैं। जनवरी, अप्रैल, जून, सितंबर का महीना अच्छा रहेगा। कोई मनोकामना पूर्ण होगी लेकिन जुलाई और 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आपको निवेश करने से बचना चाहिए। इन महीनों में आपको सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्य रहेगा। द्वितीय स्थान पर गुरु ग्रह के गोचर प्रभाव से आपके धनागम में निरंतरता बनी रहेगी। अप्रैल के बाद धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी आप धन व्यय करेंगे जिससे आपको आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।

करियर और शिक्षा
मीन राशि के छात्रों के लिए साल 2024 थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। क्योंकि राहु ग्रह लग्न में हैं। मतलब मेहनत का फल थोड़ा लेट मिलेगा। मतलब जिन छात्रों के एग्जाम फरवरी से मार्च तक हैं, उनको मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। साथ ही लापरवाही नहीं बरतें। क्योंकि राहु ग्रह ध्यान भटका सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय अनुकूल हो रहा है। सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि व्यापारिक व्यक्तियों के लिए शुभ है। जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा। आप शनि की साढ़े साती के प्रभाव में रहेंगे। इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़ेसाती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा।

स्वास्थ्य 2024
मीन राशि वालों के अगर स्वास्थ्य की बात करें तो ज्याद बड़ा स्वास्थ्य का इशू इस साल नहीं रहेगा। लेकिन वर्क लोड के चलते तनाव रह सकता है। साथ ही इस साल आपको थकावट रह सकती है। साथ ही खून की कमी हो सकती है। मतलब छोटे- मोटे रोग हो सकते हैं। लेकिन अगर आप पर शनि और राहु की खराब दशा चल रही हो आपको ज्यादा सतर्क रहना है। वहीं इस साल भागदौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। साथ ही कुछ महीनों में आपको माइग्रेन और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

यह जरूर करें
साल 2024 में आपको पूरी साल शनि देव की आराधना करनी चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही काले तिल, सरसों का तेल बादाम चढ़ाएं। साथ ही बुधवार के दिन काले तिल का दान करें। वहीं किसी गरीब व्यक्ति को काले वस्त्र दान करें। साथ ही 6 बुधवार को मंदिर में नारियल दान में दें। ऐसा करने से आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कार्य भी बनेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team