वार्षिक राशिफल 2024: कैसा बीतेगा तुला राशि वालों के लिए वर्ष

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। शुक्र ग्रह को वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक स्थित होते हैं, वो लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं और खुलकर पैसे खर्च करते हैं। तुला राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बुध और शुक्र हैं तो वहीं तीसरे भाव में सूर्य और मंगल हैं। पंचम भाव में शनि देव हैं और छठे भाव में राहु ग्रह हैं। सप्तम भाव में गुरु बृहस्पति और 11वें भाव में चंद्र हैं। केतु ग्रह 12 भाव में विराजमान हैं। इस वर्ष शनि, राहु और गुरु आपको लाभ देंगे। वहीं केतु ग्रह आपका खर्चा ज्यादा कराएंगे। आप यात्रा भी बहुत कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर तुला राशि पर कैसा बीतेगा इसके जातकों का वर्ष—

वैवाहिक जीवन
तुला राशि वालों के वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध की बात करें तो साल 2024 में आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर विराजमान हैं। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं माता- पिता का स्वास्थ्य रहेगा। जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो गुरु ग्रह आपका प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील करा सकते हैं।

कारोबार
साल 2024 काम- कारोबार के लिहाज से बहुत शानदार रहेगा। राहु छठे स्थान में बैठे हैं इसलिए आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही शनि देव लाभ स्थान पर बैठे हैं। इसलिए लाभ होता रहेगा। वहीं वर्ष की शुरुआत में धन भाव पर बुध और शुक्र हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति सप्तम भाव पर हैं। वर्ष की शुरुआत में आपको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारी कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शनि, गुरु और राहु ग्रह आपको सफलता दिलाएंगे।

आर्थिक स्थिति
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शनि, राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा ग्रह आपको धनलाभ कराएंगे। इस साल कमाई के जरिए बढ़ेंगे। धन की सेविंग आप कर पाएंगे साथ ही आय के नए माध्यम बनेंगे। वहीं अगर आप कला के क्षेत्र या कलाकार हैं तो आपको नाम कमाने का मौका मिलेगा। मीडिया, इंजीनियर और डॉक्टरों को यह साल शानदार रहेगा।

करियर और शिक्षा
वहीं साल 2024 छात्रों को शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि इस साल आप कोर्स या नौकरी के लिए विदेश जा सकते हैं। विदेश में आफ सेटल हो सकते हैं। केतु ग्रह आपको विदेश की यात्रा कराएंगे। साथ ही जो प्रतियोगी छात्रों को भी इस समय की परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

स्वास्थ्य
साल 2024 में तुला राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो कोई खास चिंता की बात नहीं है। लेकिन मई से आपको लेट नाइट खाना खाने से बचना चाहिए। साथ ही लेट नाइट ड्रिंक नहीं करनी चाहिए। वरना आपको पेट से संबधित परेशानी बढ़ सकती हैं। वहीं 15 जनवरी से 16 जनवरी तक आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। अप्रैल का महीना और 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक आपको थोड़ा सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना चाहिए।

यह जरूर करें
इस पूरी साल आपको गणेश जी की आराधना करनी है। साथ ही हर बुधवार गणेश जी को 5 हरी इलाइची अर्पित करें। साथ ही 1 मई से दिसंबर तक आप गुरुवार के दिन बेसन के लड्डओं और चने की दाल दान करें। साथ ही आपको माथे पर रोज हल्दी का टीका लगाएं। वहीं महालक्ष्मी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0