वार्षिक राशिफल 2024: कैसा बीतेगा मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष

ज्योतिष शास्त्र अनुसार मिथुन राशि से स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध होते हैं। बुध देव को ज्योतिष में बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति और ज्ञान के कारक माने जाते हैं। अगर 1 जनवरी को आपकी गोचर कुंडली की बात करें तो तीसरे भाव में चंद्रमा होंगे। चतुर्थ भाव में केतु वहीं छठे भाव में शुक्र और बुध होंगे। सप्तम भाव में सूर्य और मंगल तो नवम भाव में शनि देव रहेंगे, जो पूरी साल नवम भाव में ही स्थित रहेंगे। दशम भाव में राहु रहेंगे, जो कि पूरी साल यही रहेंगे। 11वें भाव में गुरु रहेंगे, जो कि 1 मई तक यही रहेंगे। वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह 12वें स्थान पर संचरण करेंगे। इस साल आपको शनि देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
आइए जानते हैं मिथुन राशि वालों के लिए 2024 कैसा रहेगा—

वैवाहिक जीवन

वैदिक ज्योतिष अनुसार मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको मई से पहले विवाह के योग बनेंगे। क्योंकि गुरु फिर 12 वें भाव में चले जाएंगे। थोड़े रिश्ते कम आएंगे। वहीं जो विवाहित लोग हैं, वो लोग मई से पहले बेबी कंसीव कर सकते हैं। अगर आपकी संतान विवाह के योग्य है, तो उनका मई से पहले विवाह पक्का हो सकता है। वहीं लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। लेकिन शादीशुदा लोग एक- दूसरे को समय थोड़ा कम ही दे पाएंगे। इसलिए थोड़ा तनाव भी रह सकता है।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति सामान्य से ज्यादा अच्छी रहेगी। वहीं इस साल आप घर और गाड़ी ले सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में हैं। वहीं शनि की दृष्टि आपके लाभ और पराक्रम स्थान पर है। इसलिए इस साल आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा।

कारोबार
काम- कारोबार की दृष्टिकोण से यह समय काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि आपके कर्म भाव के स्वामी लाभ स्थान पर हैं। इसलिए अगर आपको कोई नया काम शुरू करना हैं तो 1 मई से पहले कर सकते हैं। लाभ के प्रबल योग हैं। मई के बाद चीजें थोड़ी मुश्किल भरी रहेंगी। इस साल आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। शनि देव भी आशीर्वाद दे रहे हैं। राहु ग्रह मीन राशि में रहकर आपको लाभ प्रदान करेंगे। लेकिन काम- कारोबार की शुरुआत के महीने में करनी होगी।

करियर और शिक्षा
छात्रों के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहेगा। वहीं मई तक आप लोगों के लिए गोल्डन टाइम है। गुरु ग्रह आपके एकादश भाव में हैं और वह पंचम भाव को देख रहे हैं। इसलिए मई से पहले आप किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते है। साथ ही विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। लेकिन मई के बाद थोड़ा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

यह जरूर करें
आप लोगों को हर शनिवार और मंगलवार सुंदरकांड का पाठ कराना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन और काम- कारोबार अच्छा रहेगा। वहीं अप्रैल के महीने के बाद पिसी हुई हल्दी या सफेद चंदन का टीका माथे और छाती पर लगाएं। वहीं हर गुरुवार को पीली वस्तुओं का मंदिर में दान करें। ऐसा करने से फिजूल खर्चों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही सेहत में सुधार आएगा। आप लोग कुंडली दिखाकर इस साल पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team