वार्षिक राशिफल 2024: कैसा बीतेगा कर्क राशि वालों के लिए वर्ष

ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। साल 2023 आप लोगों को बहुत उतार- चढ़ाव वाला रहा है, क्योंकि साल की शुरुआत में ही आप लोगों पर शनि की ढैय्या शुरू हो गई थी। वहीं चांडाल योग भी बना था। आपकी 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखी जाएं, तो आपके भाग्य स्थान में राहु ग्रह आ गए हैं, तो आपकी किस्मत चमकाएंगे। केतु ग्रह आपके पराक्रम स्थान में है, जिससे पराक्रम की वृद्धि होगी। लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। माह की शुरुआत में पंचम भाव में लक्ष्मी नारायण बनेंगे। गुरु ग्रह कर्म भाव में हैं और 1 मई को आय और लाभ स्थान में आ जाएंगे। सूर्य ग्रह छठे भाव में रहेंगे, जिससे शत्रुओं का नाश होगा। शनि देव अष्टम भाव में भ्रमण कर रहे हैं जिससे शनि की ढैय्या चल रही है। जो आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आइए डालते हैं एक नजर कर्क राशि के जातकों पर कैसे बीतेगा उनका वर्ष 2024

वैवाहिक जीवन
वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल आपके प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार- चढ़ाव आ सकता है। क्योंकि सातवें भाव का स्वामी आठवें भाव में रहेगा। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब हो सकती है। शनि सप्तमेश होकर अष्टम भाव में विराजमान हैं। साथ ही ढैय्या भी चल रही है। इसलिए प्रेम- संबंध में भी कुछ मनमुटाव हो सकता है। लेकिन मई के बाद गुरु जब 11वें भाव में आ जाएंगे, तो भी चीजें अच्छी होंगी।

आर्थिक स्थिति

वहीं अगर साल 2024 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो साल की शुरुआत से ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। क्योंकि राहु और केतु आपको लाभ प्रदान कर रहे हैं। वहीं इस साल आप वाहन और प्रापर्टी आप अप्रैल के महीने के बाद खरीद सकते हैं।

कारोबार
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 कर्क राशि वालों के लिए काम- कारोबार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में केतु ग्रह तीसरे भाव में हैं और उनकी नवम दृष्टि आय स्थान पर पड़ रही है और केतु यहां पूरी साल यहां रहेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं इनकम के नए सोर्स बनेंगे। साथ ही राहु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में स्थित हैं। इसलिए इस साल धार्मिक कार्य के योग बनेंगे। वहीं राहु आपका भाग्योदय उदय करेंग। साथ ही लाभ होगा। वहीं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वहीं गुरु दशम भाव में हैं, इसलिए नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह आय और लाभ स्थान पर आ जाएंगे और उनके ऊपर केतु की दृष्टि पर रही है। इसलिए लाभ दोगुना हो जाएगा। साथ ही आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। योजनाएं सफल होंगी। निवेश से लाभ होगा। नया काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन शनि की नीच दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए नौकरपेशा लोग कार्यस्थल पर थोड़ी राजनीति से दूर रहें। साथ ही लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

करियर और शिक्षा

कर्क राशि के छात्रों के लिए साल 2024 शानदार रहेगा। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं। वो लोग मार्च के महीने में विदेश जा सकते हैं। वहीं नौकरी विदेश में लग सकती है। साथ ही अप्रैल के बाद से भी समय अच्छा आएगा। कोर्स में नंबर अच्छे आएंगे। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों की जॉब लग सकती है।

स्वास्थ्य
कर्क राशि वालों को इस साल फरवरी के महीने में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाए तो पूरी जिंदगी आप लोगों को फरवरी के महीने में स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।16 मार्च बाद मंगल ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे। इसलिए यह समय भी आप लोगों को मुश्किल भरा साबित हो सकता है। शनि और मंगल की युति अष्टम भाव में बनेगी। कोई दुर्घटना हो सकती है। साथ ही चोट लग सकती है। मतलब फरवरी से मई तक आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कोई छोटी सर्जरी हो सकती है। वहीं फिर आपको 16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। वाहन भी सावधानी से चलाएं।

यह जरूर करें

इस साल आपको शनि देव की आराधना करनी चाहिए। वहीं शनिवार के दिन बहते हुए जल में बादाम प्रवाहित करें। साथ ही शनि देव को बादाम चढ़ाएं। साथ ही भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही हनुमान जी की पूजा करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team