वार्षिक राशिफल 2024 : कैसा बीतेगा कुंभ राशि वालों के लिए वर्ष

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनि देव को न्याय प्रिय देवता माना जाता है और वह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वहीं अगर हम कुंभ राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में खुद शनि देव विराजमान हैं। दूसरे भाव में राहु तो वहीं तीसरे भाव में गुरु ग्रह स्थित हैं। सप्तम भाव में चंद्रमा तो वहीं आठवें भाव में चंद्रमा और दशम स्थान में बुध, शुक्र हैं। साथ ही 11वें भाव में सूर्य और मंगल है। आप लोगों पर साढ़े साती का दूसरा दौर जनवरी 2023 से शुरू हुआ है। जो काफी कठिन फेज माना जाता है। लेकिन सप्तम भाव में चंद्रमा है। इसलिए यह साल 2023 के मुकाबले काफी अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है।

वैवाहिक जीवन

साल 2024 में संबंधों में सुधार होगा। मतलब प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। साथ ही वैवाहिक जीवन और प्रेम- संबंध में कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। क्योंकि साल की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। वहीं गुरु की दृष्टि आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ रही है। इसलिए आपके संबंध मजबूत होंगे। कभी- कभी तनाव हो सकता है। क्योंकि शनि देव की दृष्टि आपके सातवें भाव पर पड़ रही है।

परिवार
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। तृतीय गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपके पराक्रम और कार्य क्षमताओं का विकास होगा। अप्रैल से चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। माता-पिता सहित पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष आरंभ में आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे वह अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे।

आर्थिक स्थिति

साल 2024 में आपको पैसे के मामले में थोड़ा संभलकर रहना होगा। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस साल आपको पैसे की सेविंग पर ध्यान देना होगा। क्योंकि आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं। वहीं किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार नहीं दें। साथ ही बड़े निवेश से बचें या फिर अपनी कुंडली दिखा लें। वाहन और प्रापर्टी ले सकते हैं।

कारोबार
साल 2024 आपको 2024 के मुकाबले बेहतर साबित होगा। चाहे नौकरीपेशा लोग हों या जो लोग बिजनेस करते हैं। उनको यह साल शानदार रहेगा। सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। वहीं गुरु ग्रह 1 मई से आपके चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। जिससे आपको भौतिक सुख प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा बड़ा मुनाफा होता हीं दिख रहा है। वहीं नौकरपेशा की बात करें तो आपको अपने ऑफिस में कोई राजनीति में नहीं फंसना है। साथ ही लापरवाही नहीं बरतनी है।

करियर और शिक्षा

इस वर्ष नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा। सप्तम स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे। इस दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है।

छात्रों के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहेगा। इस साल आपको परीक्षा में सफलता मिलेगी। साथ ही अच्छे नंबरों से आप पास होंगे। वहीं लेकिन लग्न भाव में शनि देव होने से कभी- कभी आपका मन पढ़ाई से हट सकता है। जिसका आपको ध्यान रखना है। लेकिन 2023 के मुकाबले आपको शिक्षा- परीक्षा में ज्यादा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य
साल 2024 आपको सेहत के लिहाज से शुभ साबित होगा। मतलब कोई रोग बगेरा है, तो उसमें सुधार होगा। साथ ही लेकिन शनि देव लग्न भाव में विराजमान हैं। तो आप लोगों को हड्डी के रोग, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, डिप्रेशन, घबराहट जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही नहीं बरतनी हैं। वहीं आप लोगों को 15 जनवरी से 16 फरवरी तक अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अप्रैल, अगस्त के महीनों में स्वास्थ्य का ध्यार रखना चाहिए। साथ ही 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक भी आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। क्योंकि सूर्य देव इस दौरान आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में रहेंगे।

यह जरूर करें

इस साल आपको पूरी साल शनि और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही शनि देव को 5 बादाम और काले तिल चढ़ाएं। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ पूरे वर्ष करें। तो आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team