वार्षिक राशिफल 2024: कैसा बीतेगा धनु राशि वालों के लिए वर्ष

वैदिक ज्योतिष मुताबिक धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है। गुरु ग्रह को वृद्धि, समृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान और गूढ़ विषयों का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जिन व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, वह व्यक्ति को आध्यात्म में रूचि होती है। वह व्यक्ति आस्तिक होता है। सात ही उसको गूढ़ विषयों की जानकारी होती है। वहीं वह धर्म से चलने वाला होता है। ईमानदार होता है। साथ ही समाज में उसको खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।


वहीं अगर हम वहीं अगर धनु राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में मंगल और सूर्य रहेंगे। जो कि बहुत अच्छा है। क्योंकि ये दोनों आप लोगों के लिए योगकारक है। वहीं मंगल पंचमेश हैं तो वहीं सूर्य देव नवमेश हैं। इसलिए ये योग बहुत शुभ है। साथ ही तीसरे भाव में शनि देव तो वहीं चतुर्थ भाव में राहु हैं। साथ ही पंचम भाव में गुरु ग्रह और नवम भाव में चद्रमा ग्रह हैं। साथ ही कर्म भाव में केतु हैं और 12वें भाव में बुध और शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में इस साल गुरु ग्रह भी आप लोगों के लिए शुभ हैं, वहीं केतु ग्रह आपको बहुत अच्छा लाभ देंगे। इसलिए यह वर्ष आप लोगों को शुभ साबित रहेगा। मतलब लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे।

वैवाहिक जीवन
वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 आप लोगों को प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। इस साल किसी तरह की कोई परेशानी नजर नहीं आ रही है। वहीं जो संतत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं तो आपको 1 मई से पहले संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कंसीव भी हो सकता है।

स्वास्थ्य

साल 2024 में सेहत को लेकर कोई बड़ी परेशानी आप लोगों को नहीं रहेगी। वहीं इस साल कोई पुरानी बीमारी से आपको निजात मिल सकती है या उसमें कमी आ सकती है। लेकिन हा थोड़ा बाहर के खाने से बचें। वरना कुछ महीनों में आपको पेट से संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। वैसे सेहत पूरी साल अच्छी रहेगी।

आर्थिक स्थिति

साल 2024 में आपकी आर्थिक स्थिति 2023 से बेहतर होगी। मतलब आपकी आय इस साल काफी अच्छी रहने वाली है। आय के नए जरिए बनेंगे। वहीं जो लोग नौकरी में हैं उनको इस साल इंक्रीमेंट अच्छा होगा। वहीं नए मौके मिलेंगे। आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं अगर आपको कुछ नया शुरू करना है तो आप मई से पहले कर लें।

कारोबार

साल 2024 काम- कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस साल आपको नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। तरक्की मिलेगी। केतु अच्छा लाभ दे रहे हैं। लेकिन कभी- कभी आपको राहु ग्रह अत्यधिक मेहनत कराएंगे। साथ ही कुछ भागदौड़ भी रह सकती है। वहीं आप यात्रा भी बहुत कर सकते हैं। साथ ही आप इस साल नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही नौकरी भी आप बदल सकते हैं।

करियर और शिक्षा

साल 2024 छात्रों के लिए शानदार रहेगा। क्योंकि पंचम भाव में गुरु हैं। इसलिए मई तक आप किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके 1 मई से पहले योग बन रहे हैं।

परिवार

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। अप्रैल तक पंचम भाव के गुरु के प्रभाव से नव विवाहित व्यक्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। संतान के लिए वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। पंचम स्थान के गुरु के प्रभाव से आपके बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य संतान का विवाह हो जाएगा। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। चौथे भाव पर राहु का गोचर पारिवारिक माहौल खराब कर सकता है इसलिए संतुलन बनाकर चलना होगा।

परीक्षा
प्रतियोगिता
प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। पंचम भाव में गुरु के प्रभाव से उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को अच्छे शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा। शनि की तीसरी दृष्टि का प्रभाव आपके पंचम भाव में रहेगा इसलिए परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता भी रहेगी। अप्रैल तक का समय बेहद अनुकूल है इसलिए इस समय पर अगर कोई परीक्षा प्रतियोगिता में आप सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

यह जरूर करें
मई के बाद गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में आ जाएंगे, तो आप गुरु से संंबधित उपाय करें। जिसमें गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल और केले का दान करें। साथ ही पीली मिठाई का दान करें। साथ ही पूरे साल हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर हाथ में बांधे। ऐसा करने से आपको फिजूल खर्चों में कमी आएगी। साथ ही सेहत में सुधार होगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team