तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में पहुँचे मंगल, इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

दिसंबर के महीने में चार ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसलिए ज्योतिष लिहाज से दिसंबर का महीना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रविवार 5 दिसंबर को मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन किया है। पिछली 22 अक्टूबर से मंगल, तुला राशि में विराजमान थे, लेकिन अब उन्होंने राशि परिवर्तन करते हुए स्वयं को वृश्चिक में विराजित किया है। मंगल ग्रह एक माह अर्थात् 4 जनवरी तक अब इसी राशि में रहेंगे। वहीं 8 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 10 दिसंबर को बुध का राशि परिवर्तन होगा और 16 दिसंबर को सूर्य, धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 दिसंबर को मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से 4 राशि के लोगों की किस्मत खुल जाएगी। इस दौरान उन्हें समाज में खूब मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, साथ ही धन में भी वृद्धि होगी।

आइए डालते हैं एक बार उन राशियों पर जिनकी किस्मत मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के कारण खुलने जा रही है...

मेष राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान उन्हें धन लाभ होगा। व्यवसायी जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता आएगी। साथ ही मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मंगल के राशि परिवर्तन से परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि
5 दिसंबर को मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के सभी काम बन जाएंगे। इस दौरान मां लक्ष्मी इन पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही मंगल के राशि परिवर्तन से दांपत्य जीवन भी काफी सुखमय रहेगा।

कर्क राशि
इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर काल नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।


Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0