समुद्रशास्त्र से जानिए क्या कहती है आपके हाथों की रेखाएं

हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। इसके मुताबिक शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर किसी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आज हम हाथों की लकीरों के बारें में बात करेंगे। आपके हाथों की लकीरों में समुद्र शास्त्र क्या कहता है, आइए जानते है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ज्योतिष बताते है कि हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के निशान होते है। शुभ निशान बनने पर व्यक्ति भाग्यशाली और धनवान होता है जबकि अशुभ निशान होने से व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं।

समुद्रशास्त्र में हथेली पर बनने वाले अशुभ निशानों के बारे में बताया गया है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, अगर किसी के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हुई निकलती हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख मिलता है।

अगर किसी की हथेली में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान बने तो ऐसे लोगों का अपने पार्टनर का साथ बहुत कम समय के लिए मिलता है।

अगर विवाह रेखा पर वर्ग के तरह कोई निशान बनता हुआ दिखाई दे तो ऐसा व्यक्ति हमेशा कई तरह के रोगों से ग्रसित रहता है।

जिस किसी के हथेली पर अनामिका उंगली के आस पास आड़ी रेखाएं बनती हो तो उस व्यक्ति को बुरे समय का सामना करना पड़ता है और लगातार जीवन में असफलताएं मिलती हैं।

हथेली पर भाग्य रेखा को काफी महत्वपूर्ण रेखा माना जाता है। अगर भाग्यरेखा शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो और उस पर कुछ आड़ी रेखाएं उसको काट रही होती हैं तो उस व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017
 2017 और आपका भविष्य  

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team