मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के चमत्कारिक उपाय

मां लक्ष्मी को सब खुश करना चाहते हैं क्योंकि धन की सभी को जरूरत है। ऐसे में मां को प्रसन्न करने के लिए करें कुछ खास काम। इन कामों से न केवल पैसों की कोई कमी रहेगी बल्कि घर में सम्पन्नता आएगी।


प्रतिदिन करें मातारानी
की पूजा घर में खुशियों को आमंत्रित करने के लिए सुबह उठते ही माता की आराधना करनी चाहिए। सुबह उठते ही माता का ध्यान रखते हुए सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखते हुए कराग्रे वस्ते लक्ष्मी का जाप भी करें। कुछ ही दिनों में आपकी तस्वीर ही बदल जाएगी।

बड़ों का लें प्रतिदिन आशीर्वाद : यदि आप एक बड़े परिवार में रहते है तो सुबह उठते ही माता का ध्यान करने के बाद अपने बड़ों का आशीर्वाद लें। ऐसा करने से माता बहुत प्रसन्न होती है। कहा जाता है की बड़ों का आशीर्वाद लेने वाला कभी भी गरीब नहीं रहता है। यानि उसके पास धन-दौलत आती रहती है।

पद्म चिन्हों की पूजा है जरूरी : यदि आपके गांव शहर में लक्ष्मी मन्दिर है तो वहां जाकर लक्ष्मी जी के पद्म चिन्हों की पूजा अवश्य करें। साथ ही लक्ष्मी मन्त्रों का उच्चारण करें। यदि आप सुबह-सुबह लक्ष्मी माता के मन्त्र का उच्चाहरण करते हो तो आपको मां बहुत खुशियां देंगी।

सुबह सुबह तुलसी पर जल चढाएं: रविवार को छोड़कर पूरे 6 दिन तुलसी पर सुबह-सुबह जल चढाना चाहिए। कहा जाता है की तुलसी मां जब खुश होती है तो लक्ष्मी को घर में आने के लिए बुलाती है। आपको इन सब में से कोई भी एक उपाय करना है। कहा जाता है की इन उपायों को करने वालों का बेडा पार हो जाता है।
 2017 और आपका भविष्य  
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0