यहां घंटा बजाने से होती हैं हर मनोकामना पूर्ण

आपने कई चमत्कारी और आध्यात्मिक मंदिरों में बारे में सुना और पढा होगा। आज आपको महाकामना देवी के मंदिर के बारे में बात रहे है। यह भगवती जी (पार्वती जी) का मंदिर गोरखी जिले में स्थित है। मंदिर की मान्यता है की यहाँ कोई भी भक्त सच्चे मन से आता है तो उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। यह मंदिर गोरखा शहर से दक्षिण में 12 किमी दूर है, विशाल क्षेत्र में मंदिर बना हुआ है। नेपाल में आये भूकम्प ने इस मंदिर को काफी नुकसान पहुचाया था। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है की जो भी भक्त सच्चे मन से आता है उसकी मनोकामनाए पूर्ण होती है, यह मंदिर चमत्कारी और आध्यात्मिक शक्तियों का केंद्र है।

इस मंदिर में एक विशाल घंटा है, जो भी भक्त यहां आकर घण्टे को बजाता है उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। भक्त पूजा करने के लिए अबीर, केशर, फल, फूल, दीपक, माला, लाल वस्त्र, मिठाइयां, सुहाग की सामग्री आदि सामान मां के दर्शन कर अर्पित करते है।
यह मंदिर वास्तु के हिसाब से बनाया गया है, मंदिर का शीर्ष एक गुम्बद न होकर पैगोडा की तरह है। जो खम्बो पर खड़ा हुआ है। यहां भारत से ही नही दुनिया से बहुत सारे देशों से भक्त आते है और अपने दु:ख को यहां मां के चरणो म छोड़ जाते है और उनकी हर कामना पूर्ण होती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0