रक्षाबंधन : जानिए कितने से कितने बजे तक है शुभ मुहूर्त

भाई-बहन के अटूट रिश्ते रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन  इस बार रक्षाबंधन पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। सावन में इसे मनाए जाने की वजह से श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं। 15 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि हैं। धार्मिक दृष्टि से इस पूर्णिमा का काफी महत्व है।


रक्षा का अर्थ सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य होता है। रक्षा बंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षासूत्र बांधती है। इस साल रक्षा बंधन पर भद्रकाल नहीं पड़ रहा है इसलिये इसे किसी भी शुभ मुहूर्त में मनाया जा सकता है। ज्योतिष के मुताबिक, इस बार रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह के 9:00 बजे से 11:00 बजे तक हैं।

राखी का मुहूर्त...

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त प्रातः 9:00 से सायंकाल 5:00 बजे तक हैं।

ये भी है राखी बांधने के मुहूर्त....

- सुबह 7:43 बजे से 9:18 बजे तक चर है।
- सुबह 9:18 बजे से लेकर 10:53 बजे तक लाभ है।
- सुबह 10:53 बजे से लेकर 12:28 बजे तक अमृत है।
- दोपहर 2:03 बजे से लेकर 3:38 बजे तक शुभ है।
- सायं 6:48 बजे से लेकर 8:13 बजे तक शुभ है।
- रात्रि 8:13 बजे से लेकर 9:38 बजे तक अमृत है।
- रात्रि 9:38 बजे से लेकर 11:03 बजे तक चररक्षा बंधन है।

धार्मिक मान्यता है कि रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा मुक्त पूर्णिमा तिथि में किया जाना चाहिए। कई वर्षों बाद इस वर्ष ऐसा संयोग बना है कि रक्षाबंधन पर सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा समाप्त हो रहा है जिससे पूरे दिन सूर्यास्त तक भाई-बहन राखी का त्योहार मना सकते हैं।

ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0