पेडों से भ्‍ाी बरस सकता है पैसा बशर्ते ....

पेड न केवल पर्यावरण को संतुलित करते हैं बल्कि भाग्य को भी संवार सकते हैं। वास्तु शास्‍त्र के अनुसार यह जानना बेहद जरूरी है कि किस दिशा में कौनसा पेड लगाया जाए। अगर पेडों की दिशा सही हो तो घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती- 

वास्तु शास्त्र के अनुसार जैसमीन, गुलाब, मैरीगोल्ड, चंपक, मोगरा, के पौधे धनात्मक, ऊर्जा देते है। इन्हें घर के आसपास पूर्व या उत्तर दिशा में जरूर लगाना चाहिए।

अगर घर के पास पूर्व की दिशा में बड़ का पेड़ लगाया जाए तो सभी मन की इच्छाएं पूरी होती है। तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा ईशान कोण में लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। ईशान कोण में आंवला, आग्नेय में अनार, नैर्ऋत्य कोण में इमली या सेब का वृक्ष लगाना शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार छोटे सजावटी पौधे लॉन, झाड़ियां आदि पूर्व या उत्तर दिशा में होने चाहिए। इससे धन के आगम में सहूलियत होने लगती है।

वाटिका बनाने के लिए पूर्व, ईशान और वायव्य दिशा शुभ मानी जाती है। ईशान कोण की वाटिका में हल्के फलों वाले पौधे और औषधीय पौधे लगाने चाहिए।

अगर आम का वृक्ष लगाना हो तो उसे आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। यदि आग्नेय कोण में दोष हो तो दोष से मुक्ति मिलती है। यदि आप घर में सुख-सम्पत्ति और धन-धान्य चाहते हैं तो खूशबूदार पेड़, पौधे वायव्य कोण में लगाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

अगर आप किसमिस, बादाम, के वृक्ष को घर में लगाना चाहते हैं तो इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना उचित रहता है। क्योंकि इनका आकार पिरामिड होता है। घर के मेन गेट पर बेल नहीं होनी चाहिए और न ही घर के मध्य में कोई बड़ा वृक्ष लगाना चाहिए।

घर के पूर्व या उत्तर दिशा में छोटे या हल्के पौधे लगाने चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि घर में लगाए जाने वृक्षों की संख्या सामान होनी चाहिए।

मनीप्लांट घर के अंदर लगानी चाहिए क्योंकि ये भाग्यवर्धक होती है। इसके अलावा भवन की चारदीवारी का सहारा लेकर किसी भी बेल को नहीं लगाना चाहिए। बेल बाग-बगीचे में किसी अन्य वस्तु के सहारे खड़े कर देना चाहिए।
इन दिशाओं में करोगे काम तो हर काम होगा हिट

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team